ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सरगुजा जिले के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी धान जब्त
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipursarguja

सरगुजा जिले के मडगांव में किराना दुकान से 200 बोरी धान जब्त

By Poonam Patel
Published: December 3, 2025
Share
राज्य में धान के अवैध भंडारण पर सख्त कार्रवाई जारी
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सीजन के दौरान अवैध भंडारण और परिवहन पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार तेज होता जा रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले के उदयपुर विकासखंड के मडगांव में बड़ी कार्रवाई करते हुए चेतन सिंह के किराना दुकान से अवैध रूप से रखा गया 200 बोरी धान, यानी लगभग 80 क्विंटल, जब्त किया गया है। जांच के दौरान दुकान में रखे गए धान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके, जिसके बाद कृषि उपज मंडी अधिनियम के प्रावधानों के तहत तत्काल जब्ती की प्रक्रिया पूरी की गई।

मौके पर पहुंची कृषि उपज मंडी समिति, राजस्व विभाग और स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने पंचनामा तैयार कर धान को राजकीय अभिरक्षा में लिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध भंडारण, अवैध खरीदी–बिक्री और अंतरराज्यीय धान परिवहन पर निरंतर एवं सख्त निगरानी रखी जा रही है। चेकपोस्टों, ग्रामीण मार्गों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर विशेष निगरानी के साथ नियमित जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता पर तुरंत कार्रवाई की जा सके।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं नियंत्रित रखने के लिए अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

सभी सरकारी अस्पतालों में सिकलसेल की नि:शुल्क जांच, दवाईयों एवं परामर्श की सुविधा
गृह विभाग की समीक्षा बैठक में सीएम की दो टूक…. महिलाओं के विरूद्ध अपराधों के मामलों में कोताही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों को नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
आतंकी साजिश नाकाम: जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने मार गिराया ड्रोन, पांच किलो आईईडी बरामद… सोपोर में दो आतंकी ढेर
Corona: छत्तीसगढ़ में 369 कोरोना मरीज मिले, तीन लोगों ने तोड़ा दम
पाली महोत्सव के समापन समारोह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए मुख्यमंत्री, कहा- पुरातात्विक और पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं केे विकास से बढ़ेंगे रोजगार के नए अवसर, सरकार इसके लिए प्रयासरत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दंतेवाड़ा- बीजापुर सीमा पर मुठभेड़ : पांच से ज्यादा माओवादियों के मारे जाने की खबर, एक जवान शहीद
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग 2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने की सौजन्य भेंट

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?