ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विशेष लेख : कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhdhamtariFeatured

विशेष लेख : कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर

By Poonam Patel
Published: December 1, 2025
Share
कला, संस्कृति और स्वच्छता से दमकता उभरता शहर
SHARE

धमतरी। धमतरी शहर इन दिनों नई पहचान गढ़ रहा है—कलात्मकता, स्वच्छता और सांस्कृतिक जीवंतता से भरी एक आकर्षक नगरी। जिला प्रशासन और नगर पालिका निगम द्वारा पिछले महीने प्रारंभ किया गया अभिनव कार्यक्रम ‘चमकारी – अपनी कला का करे प्रदर्शन और अपने शहर को सुंदर बनाए’ अब शहर की सूरत बदलने लगा है। इस अभियान ने धमतरी के युवाओं, कलाकारों और विद्यार्थियों में एक नई ऊर्जा भर दी है, जिसके परिणाम आज शहर की हर गली–मुख्य मार्गों पर दिखाई दे रहे हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता आयोजित करना नहीं था; बल्कि नागरिकों में स्वच्छ वातावरण, सौंदर्यीकरण और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करना था। प्रतिभागियों ने दीवार चित्रकला, पोस्टर, स्केच, पेंटिंग और सामाजिक संदेशों से भरी कलात्मक अभिव्यक्तियाँ प्रस्तुत कर शहर को रंगों से सराबोर कर दिया। इस पहल ने न केवल कलाकारों को मंच दिया बल्कि शहर को भी नई पहचान दिलाई।

छत्तीसगढ़ की संस्कृति, लोककला, देवी–देवताओं, पशु-पक्षियों,जनजातीय विरासत और प्राकृतिक सौंदर्य को दर्शाती चित्रकारी से सजी हुई हैं। इन कलाकृतियों ने न सिर्फ शहर की खूबसूरती बढ़ाई है, बल्कि नागरिकों के व्यवहार में भी सकारात्मक बदलाव दिख रहा है। जहाँ पहले कूड़ा-कचरा फेंक दिया जाता था, अब लोग स्वच्छता के प्रति जागरूक हो रहे हैं। दीवारें अब कला की अभिव्यक्ति बन चुकी हैं—और शहर स्वच्छता का उदाहरण।

इस पूरे अभियान की सफलता में कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की विशेष भूमिका रही है। उन्होंने युवाओं को लगातार प्रोत्साहित करते हुए कला के माध्यम से शहर को संवारने की अपील की है। उत्कृष्ट पेंटिंग बनाने वाले प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जा रहा है, जिससे और अधिक युवा इस पहल से जुड़ रहे हैं। उनके नेतृत्व में यह कार्यक्रम केवल सौंदर्यीकरण का कार्य नहीं, बल्कि धमतरी की आत्मा को नए रंगों से सजाने का प्रयास बन गया है।

सिर्फ शहर ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन धमतरी की प्राकृतिक धरोहरों—गंगरेल डेम, झरनें, घने जंगलों और पहाड़ी इलाकों—को ईको-पर्यटन और साहसिक गतिविधियों (एडवेंचर टूरिज्म) के केंद्र के रूप में विकसित  किया गया और इस दिशा में भी और गंभीरता से कार्य कर रहा है। इससे न केवल धमतरी पर्यटन मानचित्र पर उभर रहा , बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा हो रहे । धमतरी आज एक ऐसा शहर बन रहा है जहाँ कला, स्वच्छता और प्रकृति—तीनों का अद्भुत समन्वय देखने मिलता है। यहाँ की दीवारें बोलती हैं, रास्ते मुस्कुराते हैं और लोग गर्व से कहते हैं।

“यह हमारा धमतरी है—सुंदर, स्वच्छ और सांस्कृतिक शहर।”

जो भी यहाँ आता है, शहर के रंग और रचनात्मकता उसे अपनी ओर खींच लेते हैं। धमतरी अब सिर्फ देखने की जगह नहीं, महसूस करने की जगह बन चुका है।

Gustakhi Maaf: डीजे की आवाज में गुम हो गई आवाज
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 19 अगस्त को निकलेगी तीसरी लॉटरी
Big News : तेल कंपनियों ने दी बड़ी राहत, LPG के दाम में भारी कटौती… जानिए कितने कम हुए दाम
11 केवी लाइन का फॉल्ट सुधार रहा था इलेक्ट्रीशियन, अचानक चालू हुई सप्लाई और पोल पर चिपका… मौके पर मौत
नए आईटी नियमों का पालन न करने पर ट्विटर को लेकर सरकार ने दिखाई सख्ती…. भारत में गंवाया कानूनी सुरक्षा का आधार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 48 # 01 December 2025
Next Article आम जनता के साथ पुलिस संवेदनशीलता के साथ बर्ताव करें – राज्यपाल रमेन डेका

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?