ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग बाल सुधार गृह से भागे 7 नाबालिग, सभी को पकड़ लाई पुलिस, तीन नाबालिग तिल्दा में मिले
Share
Notification Show More
Latest News
महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार
October 8, 2026
छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम
October 8, 2026
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन
October 8, 2026
मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात
October 8, 2026
कुपोषण से बचाव के लिए जागरूकता पर दिया जोर
बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप
October 8, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग बाल सुधार गृह से भागे 7 नाबालिग, सभी को पकड़ लाई पुलिस, तीन नाबालिग तिल्दा में मिले

By Mohan Rao Published November 30, 2025
Share
बाल सुधार गृह दुर्ग
SHARE

पुलगांव थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़ में आए सभी अपचारी बालक

भिलाई। दुर्ग स्थित बाल सुधार गृह से 7 नाबालिग आरोपी भाग निकले। 28 नवंबर की रात को सात नाबालिग दीवार फांदकर भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही बाल सुधार गृह प्रबंधन द्वारा पुलगांव पुलिस को सूचना दी गई। सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई और दूसरे दिन 29 नवंबर को चार नाबालिग आरोपियों को पकड़ लिया। वहीं तीन फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस की एक टीम ने तीनों को तिल्दा से पकड़ा। इस प्रकार बाल सुधार गृह से फरार हुए सभी सात नाबालिगों को पुलिस ने पकड़कर बाल सुधार गृह वापस भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना 28 नवंबर की रात की है।  28 नवंबर की रात एक साथ 7 बच्चे बाल संप्रेक्षण गृह से भाग गए। पुलगांव पुलिस को जैसे ही 7 बच्चों के भागने की सूचना मिली तो अपचारी बच्चों की खोजबीन शुरू की गई। एक दिन बाद शनिवार 29 नवंबर को 4 नाबालिगों को पकड़ लिया गया। उन्हें बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है। वहीं अन्य तीन नाबालिग फरार हो गए। काफी तलाश के बाद भी वे उनका पता नहीं लगा पाए। इसके बाद एसएसपी विजय अग्रवाल के निर्देश पर विशेष टीम बनाकर इनकी तलाश शुरू हुई।

दूसरे जिले फरार होने की थी सूचना
पुलिस को आशंका थी कि तीनों फरार नाबालिग अपराधी दूसरे जिले में फरार हो सकते हैं। एसएसपी के निर्देश पर बनी टीम ने दूसरे जिलों की पुलिस से संपर्क साधा और नाबालिग आरोपियों की पता साजी। पुलिस ने शहर के सीसी टीवी फुटेज भी खंगाले जिससे उन्हें नाबालिगों के दूसरे जिले में जाने की जानकारी मिली। खोजबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि नाबालिग आरोपी तिल्दा में देखे गए हैं। इसके बाद पुलिस की एक टीम को रवाना किया गया और तिल्दा से तीनों फरार नाबालिगों को पकड़ा गया।

एक माह में दूसरी घटना
बाल सुधार गृह से भागने की घटना नई नहीं है। इससे पहले भी कई बार बाल अपराधी मौका देखकर भागते आए हैं। इनके भागने के बाद पुलिस को इन्हें खोजकर फिर से सुधार गृह भेजना पड़ता है। इससे पहले बाल संप्रेक्षण गृह से 3 नवंबर को भी 3 अपचारी बालक निकल गए थे। 26 दिन के बाद दोबारा 28 नवंबर को 7 अपचारी बालक संप्रेक्षण गृह से भाग गए। बच्चे दीवार फांदकर पीछे से निकल जाते हैं। बाल सुधार गृह की दीवार की ऊंचाई कम होने का भी फायदा यह नाबालिक अपराधी उठा रहैं। लगातार सामने आ रही इस तरह की घटनाओं से विभागीय कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पकड़ में आए नाबालिग
इस मामले में एसएसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार को बाल संप्रेषण गृह से सात बच्चे भाग निकले थे। इसकी जानकारी मिलते ही उनकी तलाश में अलग-अलग टीम लगाई गई थी। टीम ने शनिवार को ही रात तक चार अपचारी बालकों को पकड़ लिया था। वहीं तीन फरार हुए अपचारी बालक जिले से बाहर निकल चुके थे। पुलिस की टीम ने फरार तीन अपचारी बालकों को तिल्दा से पकड़ लिया। सभी को फिर से बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

You Might Also Like

महाराष्ट्र के ठाणे में पकड़ाए ऑनलाइन बेटिंग के दो पैनल, किराए के फ्लैट से 10 आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ की बेटी किरण पिस्दा का भारतीय महिला फुटबॉल टीम में चयन, रूस के खिलाफ दिखाएंगी दम

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया “आया त्योहार, चलो बाजार” अभियान के पोस्टर का विमोचन

मुख्यमंत्री साय ने दुर्ग से जारी की महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त, जिले को दी 218.48 करोड़ की सौगात

बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण पर दें विशेष ध्यान- वन मंत्री केदार कश्यप

Mohan Rao November 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग बाल सुधार गृह से फिर भागे 7 नाबालिग आरोपी, चार पकड़ाए और तीन फरार…. तलाश में जुटी पुलिस
Next Article चुनाव आयोग ने 7 दिन बढ़ाई एसआईआर की डेडलाइन, अब 11 दिसंबर तक चलेगा पुनरीक्षण कार्य

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?