ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को बनाया विषैला, एक्यूआई 350 के पार
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedNational

ठंडी हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर की हवा को बनाया विषैला, एक्यूआई 350 के पार

By @dmin Published December 24, 2019
Share
SHARE

नई दिल्ली । दिल्ली-एनसीआर में चल रही बढ़ती ठंड ने असर दिखाना शुरू कर दिया है जिसके चलते सर्द हवाओं के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी मुसीबत लेकर आया है। दिल्ली में मंगलवार को वायु प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया। दिल्ली-एनसीआर का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 361 है, जो सबसे खराब है। आनंद विहार में एक्यूआई 393, बवाना में 364, अलीपुर में 345, आईटीओ में 376, ओखला में 386 और वजीरपुर में 377 रिकॉर्ड किया गया।

दिल्ली में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है और इसी के साथ वायु प्रदूषण का स्तर भी लोगों की समस्याएं बढ़ाता जा रहा है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 6-7 डिग्री के आसपास बना हुआ है। हवा में नमी भी अच्छी खासी है जिसका औसत 100-80 फीसदी के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दूसरी ओर हवा की क्वालिटी बदतर और खराब के बीच दर्ज की जा रही है। वायु प्रदूषण की यह दशा हवा की धीमी गति के कारण है। हवा तेज चलती है तो प्रदूषण के कण इधर उधर फैल जाते हैं लेकिन हवा तेज न होने और नमी बने रहने से वायु गुणवत्ता खराब बनी हुई है।

मौसम विभाग का कहना है कि आसमान तो साफ रहेगा लेकिन सर्दी और बढ़ेगी। पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी छाया रहेगा। सोमवार को वायु गुणवत्ता में कुछ सुधार का अनुमान था क्योंकि हवा कुछ तेज थी लेकिन बाद में फिर इसमें गिरावट दर्ज की गई। 23 दिसंबर के बाद हवा की गति धीमी रहने की संभावना है जिससे हवा की क्वालिटी बदतर हो सकती है। 24 दिसंबर को दिल्ली के कुछ इलाके जहांगीरपुरी, विनोबापुरी, साहिबाबाद और जीटी रोड में हवा की क्वालिटी काफी बदतर हो सकती है। हालांकि 24-25 तारीख के बाद इसमें सुधार की संभावना जताई जा रही है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin December 24, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article संजय लीला भंसाली की फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गए थे सलमान और शाहरुख
Next Article दिल्ली के नरेला में दो फैक्ट्रियों में लगी भीषण आग, दमकल की 22 गाड़ियां मौके पर

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?