ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कलेक्टर वर्मा ने धान खरीदी संबंधी शासन के गाइडलाइंस के अनिवार्य क्रियान्वयन के दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedkawardhaRaipur

कलेक्टर वर्मा ने धान खरीदी संबंधी शासन के गाइडलाइंस के अनिवार्य क्रियान्वयन के दिए निर्देश

By Poonam Patel
Published: November 22, 2025
Share
गाइडलाइंस
SHARE

कवर्धा। जिले में सुचारू धान खरीदी व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर गोपाल वर्मा ने शनिवार को सभी समिति प्रबंधकों की महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में ली। जहां उन्होंने प्रबंधकों से कहा कि धान खरीदी शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता का कार्य है, इसे सुव्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से संपादित करना है। ताकि किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बैठक में खाद्य और सहकारिता विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।

कलेक्टर वर्मा ने समिति प्रबंधकों से कहा कि सरकार द्वारा इस वर्ष धान खरीदी को लेकर कुछ नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें किसानों को जारी किए जाने वाले टोकन की एकड़ के अनुसार संख्या, धान की किस्मवार स्टेकिंग और गेट पास ऐप का उपयोग शामिल है। कलेक्टर ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार 2 एकड़ से कम के लिए एक टोकन, 2 से 10 एकड़ तक दो टोकन और 10 एकड़ से अधिक वाले किसानों के लिए तीन टोकन काटे जाने का प्रावधान किया गया है। अतः सभी प्रबन्धक इसी निर्देश के अनुसार टोकन जारी करना सुनिश्चित करेंगे। 

खरीदी केंद्र में धान जिस वाहन में लोड करके लाया गया है उसकी तस्वीर लेकर गेट पास एप में अनिवार्य रूप से अपलोड करने के लिए निर्देशित किया। इसी के साथ धान के स्टेकिंग के लिए जारी गाइडलाइन के संबंध में कहा कि उपार्जन केंद्रों में धान की स्टेकिंग उसकी किस्म के अनुसार किया जाना है। सभी समितियों में इसका विशेष रूप से ध्यान रखा जाए।उन्होंने किसानों से संबंधित समिति स्तर की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए, तथा अन्य समस्याओं से अविलंब उच्च अधिकारियों को अवगत कराने के लिए कहा जिससे उसका त्वरित समाधान किया जा सके।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर आर बी देवांगन, उप पंजीयक सहकारिता जी एस शर्मा, खाद्य अधिकारी सचिन मरकाम, डीएमओ अभिषेक मिश्रा, सीसीबी नोडल आर पी मिश्रा सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी व सहकारी समितियों के प्रबंधक उपस्थित रहे।

माधवन की फिल्म को कान्स में मिला ‘स्टैंडिंग ओवेशन’…
सीएम हाउस में पारंपकरिक रूप से मनाया गया पोरा-तीजा तिहार…. सीएम बघेल ने की सपत्निक पूजा
पर्यावरण संरक्षण और पशुधन संवर्धन की मिसाल- ग्राम सेमरा बी के कीर्तन निषाद की प्रेरक पहल
ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की हुई बैठक, अंचल भाटिया बने एसोसिएशन के अध्यक्ष, कहा-लोकल ट्रांसपोर्ट ही करेगा काम
देश में कोरोना से राहत: बीते 24 घंटे में संक्रमण के मामने 11 हजार से नीचे…. 8 माह बाद सबसे कम केस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विश्व एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जागरूकता सप्ताह, मेडिकल काॅलेज में एंटीबायोटिक दवाओं के उपयोग पर हुआ कार्यक्रम
Next Article मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : बस्तर संभाग के चार जिलों से सैकड़ों यात्री तिरुपति, मदुरै व रामेश्वरम की यात्रा पर रवाना
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?