ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

नक्सली हिड़मा व उसकी पत्नी राजे का गृहग्राम पुवर्ती में हुआ अंतिम संस्कार, सैकड़ों लोग जुटे

By Mohan Rao
Published: November 20, 2025
Share
मडावी हिडमा का अंतिम संस्कार
SHARE

सुकमा। छत्तीसगढ़-आंध्रप्रदेश सीमा पर दो दिन पहले हुई मुठभेड़ में ढेर नक्सली माडवी हिड़मा और उसकी पत्नी राजे का सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के बीच हिड़मा के पैतृक गांव पूवर्ती में  सैकड़ों लोगों की भीड़ जुटी। इस दौरान हिड़मा की मां शव से लिपटकर जोर–जोर से विलाप करती रही। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए हिड़मा के शव को काले पैंट-शर्ट पहनाकर अंतिम यात्रा निकाली गई, जबकि उसकी पत्नी राजे को लाल जोड़े में पारंपरिक रीति-रिवाज से विदाई दी गई।

परिजनों ने पहले ही शासन–प्रशासन से मांग की थी कि शव गांव में ही अंतिम संस्कार के लिए शव दिया जाये। उनकी मांग पर सहमति देने के बाद दोनों के शव शनिवार देर शाम गांव पहुंचाए गए, जिसके बाद सुबह से ही चारों तरफ के गांवों से लोग पहुंचे। अंतिम संस्कार के दौरान चार पांच गांवों के ग्रामीण बड़ी संख्या में जुटे।

बता दें 18 नवंबर को हुए संयुक्त अभियान के दौरान छत्तीसगढ़ और आंध्रप्रदेश की सीमा पर सुरक्षा बलों ने सात नक्सलियों को मार गिराया था। इनमें हिड़मा और उसकी पत्नी राजे भी शामिल थे। माडवी हिड़मा को नक्सल संगठन का सबसे खूंखार नक्सली माना जाता था। 35 वर्ष की उम्र में वह करीब 300 से अधिक हत्याओं में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से शामिल रहा। लगभग दो दशक तक वह नक्सली संगठन की दंडकारण्य स्पेशल ज़ोनल कमेटी का सक्रिय चेहरा रहा। उसके सिर पर कई राज्यों में मिलाकर करोड़ों का इनाम घोषित था। हिड़मा पर 2010 में हुई दंतेवाड़ा बस हमला, 2013 का झीरम घाटी कांड, कई आईईडी विस्फोट, पुलिस–बलों पर हमले और ग्रामीणों की हत्या सहित सैकड़ों संगीन आरोप थे। राजे भी संगठन में सक्रिय भूमिका निभाती थी और कई मामलों में सह-आरोपी थी।

सरकार का महिंद्रा डिफेंस के साथ करार: भारतीय सेना के लिए 1300 विशेष वाहन बनाएगी
छत्तीसगढ़ की कला आयरलैंड तक पहुंची, डबलिन में छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति की गूंज
Breaking: प्रेमी जोड़े की पेड़ पर लटकते मिली लाश, घर से सिलाई सीखने के नाम पर निकली थी नाबालिग लड़की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी छत्तीसगढ़ को देंगे 33,700 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इसमें सड़क-बिजली-रेल आदि शामिल
वंदे भारत एक्सप्रेस में छूटा यात्री का सामान, दुर्ग एस्कॉर्ट की एसआई आस्था दुबे ने की पहल, यात्री को वापस मिला सामान
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जनजातीय गौरव दिवस’ समारोह में शामिल हुई राष्ट्रपति मुर्मू, बोलीं- इनका योगदान भारत के इतिहास में एक गौरवशाली अध्याय
Next Article मुख्यमंत्री साय ने राष्ट्रपति मुर्मु को भेंट की धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की बस्तर आर्ट प्रतिमा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?