ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग की मां का आरक्षक पर गंभीर आरोप, बेटे की मदद के लिए की यह डिमांड
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग की मां का आरक्षक पर गंभीर आरोप, बेटे की मदद के लिए की यह डिमांड

By Mohan Rao
Published: November 19, 2025
Share
बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव
SHARE

बजरंग दल ने थाने का घेराव कर की आरक्षक के गिरफ्तारी की मांग

भिलाई। पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र की एक महिला ने यहां पदस्थ एक आरक्षक पर गंभीर आरोप लगाया है। मामला पॉक्सो एक्ट के आरोपी नाबालिग की लिखा पढ़ी में मदद करने के बदले में पुलिस आरक्षक ने उसकी मां को हम बिस्तर होने का ऑफर दिया। महिला के आरोप लगाने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। बुधवार को महिला के पक्ष में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आज भिलाई-3 थाने का घेराव कर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता महिला भिलाई-3 थाना क्षेत्र के डबरा पारा की रहने वाली बताई जा रही है। महिला के पति के निधन हो चुका है। कुछ दिन पहले पुलिस ने महिला के नाबालिग बेटे पर पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा था। महिला का कहना है कि उसने अपने बेटे को छुड़ाने के लिए भिलाई-3 थाने में पदस्थ आरक्षक अरविंद मेडे से मदद मांगी। इसके लिए उसने आरक्षक का मोबाइल नंबर लिया और उसे अपना नंबर दिया।

महिला ने आरोप लगाया कि आरक्षक ने बेटे को छुड़ाने के बदले महिला को उसके साथ एक रात बिताने कहा। महिला का यह भी कहना है कि आरक्षक ने एक दिन पहले मंगलवार को सिरसा गेट के पास आने का दबाव बनाया और शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जताई। महिला का कहना है कि उसने आरक्षक की डिमांड को यह कहकर मना किया कि उसका पीरियड चल रहा है। महिला का यह भी आरोप है कि उसके ऐसा कहने पर आरक्षक ने उसके प्राइवेट पार्ट को छूकर चेक किया।  

इतना होने के बाद पीडित महिला ने इसकी जानकारी बजरंग दल की महिला नेत्री ज्योति शर्मा को दी। जिसके बाद आज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने बुधवार को थाने का घेराव कर आरक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग रखी। बताया जा रहा है कि बजरंग दल द्वारा वाट्सएप चैटिंग और बातचीत का आडियो पुलिस को सौंपा गया है। इस मामले में एडिशनल एसपी आईयूसीएडब्ल्यू पद्मश्री तंवर और टीआई अम्बर सिंह भारद्वाज द्वारा जांच की बात कही गई है।

सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के सेवा न देने पर 1 करोड़ का जुर्माना
टीएमसी का सख्त फरमान, टीकाकरण नहीं, तो वेतन नहीं
नाबालिग से हैवानियत: बंधक बनाकर आठ दिन तक नौ लोगों ने किया बलात्कार…. आरोपियों में दो नाबालिग
विधायक देवेन्द्र यादव की प्रगति यात्रा : बापू नगर के लोगों को मिली सोलर स्ट्रीट लाइट और सामुदायिक भवन की सौगात
पीसीसी चीफ का पदभार संभालते ही बड़ा ऐलान, कहा-हमारे पास है सीएम चेहरा, भाजपा के पास तो वो भी नहीं
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, एक दिसंबर से 200 यूनिट तक बिजली बिल हाफ
Next Article नदी किनारे की बंजर भूमि से बदली 368 महिलाओं की किस्मत

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?