भिलाई। कल्याण कॉलेज, सेक्टर-7, भिलाई नगर के अर्थशास्त्र विभाग में आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागीय छात्र संगठन का औपचारिक गठन किया गया। इस बैठक का संचालन प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ। कॉलेज प्रशासन ने इसे विद्यार्थियों के नेतृत्व विकास और विभाग की शैक्षणिक गतिविधियों को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

बैठक की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष लखन चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन विद्यार्थियों की प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता और शैक्षणिक वातावरण को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वरिष्ठ प्राध्यापक शेष नारायण शुक्ला, पूर्वा शर्मा सहित अनेक शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन दिया।
छात्रों की सर्वसम्मति एवं शिक्षकों के निर्देशन में निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया
- अध्यक्ष — नागेश्वर यादव
- उपाध्यक्ष — प्रेम साईं राव, शालिनी तिवारी
- सचिव — मनीषा, सालेह
- संयुक्त सचिव — तूसारनी, नेहा साहू
- कोषाध्यक्ष — वैशाली
चयनित पदाधिकारियों ने विभाग में शैक्षणिक गुणवत्ता बढ़ाने, सेमिनार, वर्कशॉप, प्रतियोगी गतिविधियाँ, नेतृत्व प्रशिक्षण तथा विभागीय कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संचालित करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विनय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि अर्थशास्त्र विभाग का यह नया छात्र संगठन विद्यार्थियों में नेतृत्व, रचनात्मकता और संगठनात्मक क्षमता को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कॉलेज प्रशासन हर कदम पर छात्रों के साथ है। बैठक में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन विभाग के छात्रों द्वारा किया गया तथा अंत में विभागाध्यक्ष ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।




