ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ‘युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य’ — उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
Share
Notification Show More
Latest News
महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित
October 15, 2026
शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा
October 15, 2026
खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त
October 15, 2026
स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय
October 15, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

‘युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य’ — उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

By Poonam Patel Published November 17, 2025
Share
'युवा नवाचार से सजेगा आत्मनिर्भर भारत का भविष्य'
SHARE

रायपुर । पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर में सोमवार को स्वावलंबी भारत अभियान के अंतर्गत “आत्मनिर्भर भारत में युवाओं की भूमिका: नवाचार और उद्यमिता” विषय पर विशेष सत्र एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। यह आयोजन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट इनोवेशन काउंसिल (IIC) द्वारा किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन सहित विश्वविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्रगण उपस्थित थे।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, स्टार्टअप संस्कृति और उद्यमशीलता की भावना को मजबूत करना था, ताकि युवा भारत के आत्मनिर्भरता मिशन में सक्रिय भूमिका निभा सकें। इस अवसर पर विभिन्न विशेषज्ञों, विश्वविद्यालय पदाधिकारियों एवं नवाचार से जुड़े वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर मंत्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को युवाओं के नवाचार और उद्यमिता ही साकार कर सकते हैं। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग को देश की आर्थिक मजबूती का आधार बताया। कोविड काल का उल्लेख करते हुए कहा कि संकट को अवसर में बदलने की प्रधानमंत्री की सोच ने भारत को विश्व में पहला ऐसा देश बनाया जिसने अपनी ही धरती पर कोविड वैक्सीन विकसित की।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में नवाचार एवं उद्यमिता पर विशेष सत्र आयोजित

मंत्री कवर्मा ने युवाओं को राष्ट्रीय पुनर्जागरण का वाहक बताते हुए कहा कि आज नवाचार आधारित उद्यमिता न केवल उद्योग खड़ा कर रही है, बल्कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और नए रोजगारों का मार्ग भी प्रशस्त कर रही है। केंद्र सरकार की स्टार्टअप इंडिया,मेक इन इंडिया,डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना और स्टैण्डअप इंडिया जैसी पहल को युवाओं के लिए बड़ा अवसर बताते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन, फिनटेक, एग्रीटेक और बायोटेक जैसे क्षेत्रों में भारत के युवा विश्व नेतृत्व की क्षमता रखते हैं। मंत्री वर्मा ने कहा कि उद्यमिता का वास्तविक आधार जोखिम लेने का साहस, स्पष्ट दृष्टि और सतत परिश्रम है। विफलता को उन्होंने सीखने का अवसर बताते हुए युवाओं को लगातार आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

मंत्री वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ को वर्ष 2047 तक विकसित राज्य बनाने की दिशा में विभिन्न नवाचार व युवा-केंद्रित गतिविधियाँ संचालित की जा रही हैं। इसी कड़ी में स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर सभी विश्वविद्यालयों में “रन फॉर स्वदेशी” का आयोजन किए जाने की भी घोषणा की गई।युवाओं को प्रेरित करते हुए उन्होंने कहा कि देश को केवल नौकरी पाने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले युवाओं की आवश्यकता है। विकसित भारत का भविष्य युवा शक्ति के नवाचार पर ही टिका है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्टार्टअप मार्गदर्शन, नवाचार प्रक्रियाओं, प्रेरक उद्यमशील उदाहरणों तथा सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अंत में IIC ने छात्रों से नवाचार व उद्यमिता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

You Might Also Like

महानदी केवल हमारी जीवनदायिनी नहीं, छत्तीसगढ़ की आस्था, संस्कृति और सभ्यता की अविरल धारा : मुख्यमंत्री साय

सरकारी योजनाओं में लापरवाही पर 1 तकनीकी सहायक और 3 रोजगार सहायक बर्खास्त, 2 सचिव निलंबित

शिवरीनारायण में महानदी पर 63 करोड़ से बनेगा नया पुल, सीएम साय की घोषणा

खनिज के अवैध परिवहन पर सख्ती, जीपीएम में रेत से भरे 6 ट्रैक्टर जब्त

स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणवत्ता और सहज उपलब्धता सुनिश्चित करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्यमंत्री साय

Poonam Patel November 17, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने धान खरीदी केंद्रों का किया निरीक्षण किसानों से संवाद कर धान खरीदी व्यवस्था की ली जानकारी
Next Article Bhilai Breaking : खंडहर की सीडियों के नीचे लावारिस हालत में मिली नवजात, डायल 112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?