ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: गीदम के साप्ताहिक बाजार पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, फुटकर दुकानदारों से की चर्चा, ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

गीदम के साप्ताहिक बाजार पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, फुटकर दुकानदारों से की चर्चा, ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार

By Mohan Rao
Published: November 10, 2025
Share
डिप्टी सीएम विजय शर्मा गीदम के साप्ताहिक बाजार में
SHARE

जगदलपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा रविवार को अपने बस्तर दौरे के दौरान गीदम पहुंचे, जहां उन्होंने स्थानीय साप्ताहिक बाजार का दौरा किया। अपने सहज और मिलनसार स्वभाव के लिए प्रसिद्ध श्री शर्मा ने बाजार में घूमते हुए ग्रामीणों और व्यापारियों से आत्मीय बातचीत की तथा उनके हाल-चाल पूछे।

बाजार में मौजूद स्थानीय व्यापारियों ने उपमुख्यमंत्री से चर्चा करते हुए बताया कि शासन की नीतियों से अब व्यापार में सुगमता आई है। उन्होंने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से सामान सस्ते हुए हैं, जिससे उपभोक्ताओं और व्यापारियों दोनों को राहत मिली है। व्यापारियों ने यह भी कहा कि अब नक्सल भय समाप्त होने से वे निडर होकर बाजारों में अपना व्यापार कर पा रहे हैं, और ग्रामीणों तक सही कीमत पर आवश्यक वस्तुएं पहुंच रही हैं।

ग्रामीणों ने भी उपमुख्यमंत्री शर्मा के समक्ष शासन द्वारा नक्सल समस्या के समाधान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अब शांति और विकास की नई सुबह दिखाई दे रही है। नक्सली विचारधारा से भटके युवा अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं, जिससे बस्तर में स्थायी शांति की नींव मजबूत हो रही है। डिप्टी सीएम शर्मा ने बाजार भ्रमण के दौरान स्थानीय फलों का स्वाद लिया और जनसाधारण से आत्मीयता से बातचीत की। उन्होंने कहा कि बस्तर के विकास के लिए स्थायी शांति सबसे आवश्यक है, और सरकार इस दिशा में निरंतर प्रयासरत है। इस अवसर पर बस्तर संभाग आयुक्त श्री डोमेन सिंह एवं पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी भी उपस्थित रहे।

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने दिया झटका : आरक्षण मामले में सुप्रीम कोर्ट का पटना हाईकोर्ट के निर्णय पर रोक से इनकार
KFC की फ्रेंचायजी देने के नाम पर भिलाई में ठगी, आरोपी तक पहुंची पुलिस तो रह गई हैरान… जानिए शातिर ठगों की पूरी कहानी
सीएम साय ने केंद्रीय मंत्री मांडविया से की मुलाकात, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आयोजन पर हुई चर्चा
कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन में मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला प्रदेश में अव्वल
विश्व मानक दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिलाई गुणवत्ता शपथ, कहा — हर क्षेत्र में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार और नवाचार सर्वोपरि
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर एयरपोर्ट में वीआईपी के लिए अलग से हैंगर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ और वहीं से रवाना हुए गुजरात
Next Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 27 # 10 November 2025

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?