ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर एयरपोर्ट में वीआईपी के लिए अलग से हैंगर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ और वहीं से रवाना हुए गुजरात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर एयरपोर्ट में वीआईपी के लिए अलग से हैंगर, मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ और वहीं से रवाना हुए गुजरात

By Mohan Rao
Published: November 10, 2025
Share
सीएम साय ने किया स्टेट हैंगर का शुभारंभ
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के समीप वीआईपी व वीवीआईपी के विशेष विमान की लैंडिंग व टेक ऑफ के लिए स्टेट हैंगर का निर्माण किया गया। सोमवार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल परिसर माना कैम्प के समीप स्टेट हैंगर से नियमित विमान परिचालन का शुभारंभ किया। शुभारंभ के पश्चात मुख्यमंत्री साय अपने गुजरात प्रवास हेतु इसी हैंगर से रवाना हुए।

उल्लेखनीय है कि स्टेट हैंगर का निर्माण वर्ष 2012 में लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा लगभग 6.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण किया गया था। तथापि, इसके परिचालन के लिए आवश्यक डीजीसीए (DGCA) और बीसीएएस (BCAS) की विभिन्न अनुमतियाँ हाल ही में 31 अक्टूबर 2025 को प्राप्त हुईं है। अनुमतियां मिलने के पश्चात अब हैंगर का नियमित परिचालन आरम्भ किया गया है।

विशेष विमान की लैंडिंग व टेकऑफ होगा आसान
स्टेट हैंगर के प्रारम्भ होने से राज्य में विशेष विमान द्वारा वीवीआईपी आगमन एवं प्रस्थान की व्यवस्थाएं अब और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित हो जाएगी। इस पहल से एयरपोर्ट के यात्री टर्मिनल पर वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान आम यात्रियों को होने वाली असुविधा भी समाप्त होगी। इससे पहले जब भी वीआईपी या वीवीआईपी मुवमेंट होती थी तो आम यात्रियों को काफी परेशानी होती थी जो कि स्टेट हैंगर के निर्माण से पूरी तरह खत्म हो जाएगी।

स्टेट हैंगर को एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया
नवनिर्मित स्टेट हैंगर को टैक्सी वे ‘E’ के माध्यम से एयरपोर्ट रनवे से जोड़ा गया है, जिससे वीवीआईपी मूवमेंट अधिक सुगमता से हो सकेगा और एयरपोर्ट परिसर के भीतर अलग व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। राज्य शासन के स्वामित्व वाले विमान एवं हेलीकॉप्टरों के रखरखाव के लिए भी यह नया स्टेट हैंगर उपयोग में लाया जाएगा। इससे अब एयरपोर्ट परिसर के भीतर स्थित किराए के स्टेट हैंगर पर निर्भरता समाप्त होगी। इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, माना कैम्प नगर पंचायत अध्यक्ष संजय यादव, मुख्यमंत्री के सचिव राहुल भगत, मुख्यमंत्री के उप सचिव सूरज साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

कृषि एवं पशु चिकित्सा अधिकारियों को व्यक्तित्व विकास कौशल संचार एवं उन्नत तकनीक का दिया जा रहा प्रशिक्षण
Breaking News : दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में आया वाहन चोर गिरोह, 22 मोटर साइकिल बरामद… जानिए कैसे करने भी चोरी?
उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना, कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह फेल
CG News : सरकारी नौकरी की जिद में दुल्हन ने लौटाई बारात, एक झूठ से बिगड़ी बात… जानिए क्या है पूरा मामला
बृहस्पतिवार की रात बृहस्पत सिंह ने पीसीसी को सौंप दिया नोटिस का जवाब, सिंहदेव से लिखित में मांग ली माफी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सराफा लाइन में युवक की हत्या का मामला सुलझा, 10 आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
Next Article गीदम के साप्ताहिक बाजार पहुंचे डिप्टी सीएम शर्मा, फुटकर दुकानदारों से की चर्चा, ग्रामीणों ने नक्सल भय से मुक्ति पर जताया आभार

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?