ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG Crime : सूने मकानों में सेंधमारी करने वाले बांग्लादेशी चोर पकड़ाए, फेरी वाला बनकर करते थे रेकी

By Mohan Rao
Published: November 9, 2025
Share
जगदलपुर में पकड़ाए बांग्लादेशी चोर
SHARE

आरोपियों के पास फर्जी आधार व वोटर कार्ड मिला, 20 लाख का मशरुका बरामद

जगदलपुर। दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक दिन पहले मुंबई से भागकर पहुंचा बांग्लादेशी नागरिक पकड़ाया था। उसके खिलाफ मुंबई में अपराधिक मामला दर्ज था। मुंबई पुलिस दुर्ग पहुंची और उसे अपने साथ ले गई। अब ताजा मामले में बस्तर पुलिस ने जगदलपुर में दो बांग्लादेशी चोरों को गिरफ्तार किया है। यह दोनों चोर फेरीवाला बनकर पहले रेकी करते और सूना मकान देखकर उसमें सेंधमारी करते थे। इन चोरों के पास से फर्जी वोटर आईडी कार्ड भी बरामद किया गया है।, वही पुलिस ने इन आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल व सोने चांदी के आभूषण के साथ ही नगदी रकम भी बरामद किया है।

इस मामले का खुलासा करते हुए बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि बांग्लादेशी युवक आरोपी आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर निवासी बांग्लोदश हाल निवास सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा व बबलू चंद्र दास निवासी बांग्लादेश वर्तमान पता पतिराम दिनाजपुर पश्चिम बंगाल हाल पता सासाहांडी कोरापुट उड़ीसा के द्वारा फर्जी वोटर आईडी कार्ड बनाने के बाद ओड़िसा के सासाहांडी में किराए के मकान में रह रहे थे। इनके द्वारा बस्तर जिले के सनसिटी, धरमपुरा,महावीर नगर, धरमपुरा, कंगोली, नाईकगुड़ा बस्तर, बोथघाट थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था।

मोटरसाइकिल से पहले रेकी करते थे
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि यह दोनों मोटरसाइकिल में मोहल्ले मोहल्ले घूम घूम कर पहले रेकी करते थे, उसके बाद रात को चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे, इन आरोपी में आबुर शेख उर्फ बाबू शेख उर्फ शेख समीर पहले भी इसी तरह कांकेर जिले में चोरी के मामले में जेल में रह चुका है, आरोपी के द्वारा पकड़े जाने के बाद अपना मूलतः पता बांग्लादेश बताया। इन आरोपियों ने बताया कि ओड़िसा से रात को जगदलपुर आने के बाद सुने मकानों में इन घटनाओं को अंजाम देने के बाद वापस ओड़िसा में जाकर छिप जाते थे। पुलिस ने अपने सायबर नेटवर्क की मदद से इन दोनों को ट्रेस किया और गिरफ्तार कर लाया गया।

सोना चांदी के जेवरात व नगदी बरामद
आरोपियों के पास से पुलिस ने सोने हार 1 नग, सोने का चैन-1 नग, सोने का लॉकेट-1 नग, नोज पिन-2 नग, कान का टॉप्स-1 नग, सोने का कंगन 1 जोड़ी, सोने की अंगूठी 1 नग, सोने की बाली 1जोड़ी, चांदी की पायल 3 जोड़ी, चांदी का कंगन1 जोड़ी, नगद 700 रुपए., एचएमटी का हाथ घड़ी 1 नग, ब्लूटूथ ईयरबट 1 नग, झालर लाईट 1 नग, एक नग डीवीआर, सोने की हार-2 नग, कान का टॉप्स-1 नग, सोने की अंगूठी 4 नग, सोने का कंगन-1 जोड़ी, चांदी का पायल-2 जोड़ीसोने की हार 1 नग, सोने का झुमका 1 जोड़ी, सोने का मंगलसूत्र 3 पत्ती वाला, सोने का फुल्ली 2 नग, सोने का अंगूठी 2 नग, चांदी का पायल 3 जोड़ी, नगदी 50 रुपए के 4 बंडल, 20 रुपए के 9 बंडल, 10 रुपए के 3 बंडल जब्त किया गया।

चार थानों में दर्ज हुए थे चोरी के मामले
थाना कोतवाली, थाना परपा , थाना बस्तर, थाना बोधघाट में प्रार्थी के द्वारा मामला दर्ज कराया कि उनके घर में रात्रि में प्रवेश कर घर में रखे सोना चांदी के जेवरात  एवं नगदी रकम को चोरी कर ले गये हैं, मामले के दर्ज होने के बाद मामले कि जांच शुरु किया गया, सभी घटना स्थलों के आस-पास का सीसीटीवी फुटेज लिए गए, आरोपियों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद घर में लगे सीसीटीवी फुटेज डीव्हीआर को साथ निकाल कर ले जाया गया था और तालाब में फेंक देते थे जिसे बस्तर पुलिस ने तालाब से जप्त किया है, जांच में सभी घटनायें एक ही तरीका वारदात से होना पाया गया। घटना स्थलों के बिन्दुओं को जोड़ते हुए पुलिस द्वारा यह पाया गया कि सभी चोरियों को एक ही गिरोह द्वारा अंजाम दिया गया है, जांच एवं पतासाजी में कुछ लोग संदिग्ध पाये गये जिनका मुखबिर लगाकर पता-तलाश किया गया,  मुखबिर से सहायता लेकर संदेही आबुल शेख उर्फ शेख शमीर उर्फ बाबू शेख को आड़ावाल से पकड़ा गया जिनसे बारिकी से पुछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया, तथा सामान भी बरामद कराया गया है।

आ गया पठान : धमाकेदार एक्शन ने मचाया गदर, सिनेमाघरों के बाहर लंबी लाइन… जानिए क्या है पठान पर पहला रिव्यू
केन्द्र सरकार के किसान विरोधी विधेयकों के खिलाफ आंदोलन का आगाज कल से…. जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई ने बनाई रणनीति
सीएम भूपेश ने दाखिल किया नामांकन, ताम्रध्वज साहू सहित यह दिग्गज रहे मौजूद
सीएम बघेल 43 साल बाद किनसे मिले और क्यों कहा की बहुत समय से जान रहा हूं… जानिए पूरा मामला
एक और विवाद: ट्विटर ने भारत के नक्शे से की छेड़छाड़, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दिखाया अलग देश
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article वर्ल्ड कप विजेता भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथेरेपिस्ट आकांक्षा सत्यवंशी ने की सीएम साय से मुलाकात
Next Article राज्यपाल डेका ने विद्यार्थियों और लखपति दीदियों को किया सम्मानित
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?