ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सूदखोर विरेन्द्र तोमर ग्वालियर से पकड़ाया, पांच माह से पुलिस को दे रहा था चकमा, रायपुर में पुलिस ने निकाला जुलूस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

सूदखोर विरेन्द्र तोमर ग्वालियर से पकड़ाया, पांच माह से पुलिस को दे रहा था चकमा, रायपुर में पुलिस ने निकाला जुलूस

By Mohan Rao
Published: November 9, 2025
Share
सूदखोर वीरेन्द्र सिंह तोमर का पुलिस ने निकाला जुलूस
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सूदखोरी, रंगदारी करने तथा अवैध हथियार रखने वाले आरोपी विरेन्द्र सिंह तोमर को पुलिस ने ग्वालियर से गिरफ्तार कर लिया है। पिछले पांच से भी ज्यादा समय से यह बदमाश पुलिस को चकमा दे रहा था। क्राइम ब्रांच और पुरानी बस्ती पुलिस की टीम ने ग्वालियर में लोवर टी शर्ट में घूम रहे विरेन्द्र तोमर को गिरफ्तार किया है। पुलिस की टीम सड़क के रास्ते उसे रविवार को रायपुर लेकर पहुंची। वहीं उसका भाई वांटे रोहित तोमर अभी भी फरार है। फिलहाल आरोपी वीरेंद्र तोमर से पूछताछ की जा रही है।

बता दें वीरेंद्र सिंह उर्फ रूबी तोमर रायपुर का आदतन अपराधी है। आरोप के अनुसार अपने छोटे भाई रोहित तोमर और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर सूदखोरी का काम करता है। आरोपी कर्जदारों से मूलधन से ज्यादा ब्याज वसूलते और पैसे नहीं देने पर मारपीट करते थे। वीरेंद्र सिंह तोमर पर पहला मामला 2006 में दर्ज हुआ था। दोनों भाइयों पर रायपुर के अलग अलग थानों में 16 अपराधिक मामले दर्ज हैं। मारपीट, उगाही, चाकूबाजी, ब्लैकमेलिंग और आर्म्स एक्ट के केस शामिल है। अकेले रोहित तोमर पर 9 से ज्यादा मामले दर्ज हैं और व जेल भी जा चुका है। पुलिस ने वीरेन्द्र तोमर को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन रोहित तोमर अभी भी फरार है।

रायपुर में पुलिस ने निकला तोमर का जुलूस
रायपुर लाने के बाद आरोपी वीरेन्द्र सिंह तोमर का पुलिस ने जुलूस भी निकाला। पुरानी बस्ती पुलिय व एसीसीयू की टीम उसे गाड़ी से उतार कर पैदल ही थाने ले जा रही थी। इस दौरान वीरेन्द्र सिंह तोमर की पत्नी भी वहां पहुंची और जमकर हंगामा किया। जुलूस के दौरान तोमर चक्कर आने से गिर पड़े और इसके बाद उसे गाड़ी में बैठाया गया। इस दौरान आसपास सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मोस्ट वांटेड वीरेन्द्र तोमर को देखने बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

हाईकोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका
रायपुर में वीरेन्द्र तोमर व रोहित तोमर पर एक के बाद एक एफआईआर होने के बाद दोनों भाई एक साथ फरार हो गए थे। फरारी के दौरान अपने वकील के माध्यम से पहले सेशन कोर्ट और हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए याचिका लगाई थी। सेशन कोर्ट के बाद छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। सरकारी वकील ने बताया कि दोनों भाइयों का आपराधिक रिकॉर्ड लंबा है और उन पर लगभग 16 मामले दर्ज हैं। सरकारी वकील के तर्क सुनने के बाद हाईकोर्ट ने तोमर बंधुओं की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

सीडीएस बिपिन रावत बोले- भविष्य में अगर लड़ाई होती है तो हम स्वदेशी हथियारों से दुश्मनों को हराएंगे
क्या है ‘सूरत फॉर्मूला, जिस पर रणनीति बनाने में जुटी है भाजपा, मुश्किल में कांग्रेस
छत्तीसगढ़ को एक और नेशनल अवार्ड : स्कोच अवार्ड से सम्मानित हुआ राज्य का बाल अधिकार संरक्षण आयोग
आज से टी-20 वर्ल्ड कप का आगाज: अब तक 6 बार हो चुका इस प्रतियोगिता का आयोजन… भारत के पास है पहली ट्राफी जीतने का तमगा… जाने टी-20 विश्वकप में कैसा रहा भारत का प्रदर्शन
Breaking: संघ प्रमुख मोहन भागवत ने किया CM भूपेश बघेल का आमंत्रण स्वीकार, पहुंचे माता कौशल्या के दर्शन करने
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में एसआईआर : शुरूआती 5 दिनों में 30 लाख मतदाताओं तक पहुंचे बीएलओ
Next Article बस्तर संभाग के संवेदनशील गांवों में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर डिप्टी सीएम ने की चिकित्सकों से चर्चा

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?