ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग में देर रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, 6 संदेही हिरासत में
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग में देर रात पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, 6 संदेही हिरासत में

By Mohan Rao
Published: November 8, 2025
Share
दुर्ग में हत्या
SHARE

मारपीट को लेकर मृतक के खिलाफ 7 नवंबर की दोपहर में हुआ था एफआईआर

भिलाई। दुर्ग में देर रात फिर एक शख्स की हत्या हो गई। हत्या की इस वारदात को पत्थर से सिर कुचलकर अंजाम दिया गया है। मृतक ढीमरा पारा दुर्ग निवासी संतोष आचार्य उर्फ नानू पिता व्यंकट सोनी ( 40) बताया जा रहा है। उसकी लाश तड़के तीन बजे के आसपास सदर बाजार सराफा लाइन में मिली। मृतक के खिलाफ शुक्रवार दोपहर में मारपीट करने के आरोप में दुर्ग कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई थी। मामले में छह संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार तड़के दुर्ग के सदर बाजार सराफा लाइन में एक रक्तरंजित लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान संतोष आचार्य उर्फ नानू के रूप में हुई। उसके सिर को पत्थर से कुचला गया है। ज्यादा खून बहने और चोट गंभीर होना मौत का कारण माना जा रहा है। मृतक संतोष आचार्य का शुक्रवार दोपहर में ब्राम्हण पारा सदर बाजार वार्ड नं 32 दुर्ग निवासी प्रथम सोनी से विवाद हुआ था।

प्रथम सोनी ने कोतवाली थाने में दर्ज एफआईआर में बताया है कि 7 नवंबर को दोपहर 1.30 जब वह गांधी चौक राम मंदिर के पास अपने दोस्तों नितेश सोनी और मयंक सोनी के साथ खड़ा था तो संतोष आचार्य ने शराब के नशे में अश्लील गालियां दी। मना करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए गाल पर थप्पड़ रसीद कर दिया। इधर देर रात संतोष आचार्य उर्फ नानू की हत्या हो गई। मामले में छह संदेहियों को हिरासत में लेकर पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने की खबर है। फिलहाल पुलिस ने संदेहियों के नाम का खुलासा नहीं किया है।

योग दिवस जागरूकता प्रतियोगिता में 805 प्रतिभागियों ने लिया भाग
रिसाली के सैर सपाटा कार्यक्रम सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू… ऐसा है उनके कल का दौरा कार्यक्रम
बड़ी घोषणा : पत्रकार और वकीलों तथा उनके परिजनों को भी फ्रंट लाईन वर्कर के समान टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता
विशुद्ध रूप से राजनीतिक आंदोलनों से सम्बंधित दर्ज प्रकरणों पर मंत्रिपरिषद की उपसमिति की बैठक सम्पन्न, 15 प्रकरणों की हुई समीक्षा
क्या आप ढूंढ रहे हैं अपने लिए घर, तो यह मौका हाथ से न जाने दे, लेकिन…. ये जानना है जरूरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 64 # 17 December 2025 shreekanchanpath 25 # 08 November 2025
Next Article सरकार का बड़ा फैसला : नगरीय निकायों में सभी सुविधाएं होंगी ऑनलाइन, यूपीआई से कर सकेंगे भुगतान

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?