ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली एसआईआर की समीक्षा बैठक, 4 नवंबर से शुरू होगा जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने ली एसआईआर की समीक्षा बैठक, 4 नवंबर से शुरू होगा जिले में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण

By Mohan Rao
Published: October 29, 2025
Share
SHARE

दुर्ग। छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी यशवंत कुमार ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टरों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, नगर निगम आयुक्तों तथा सहायक प्रोग्रामरों की बैठक लेकर निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री कुमार ने एसआईआर की प्रक्रिया, उसके विभिन्न चरणों तथा संबंधित अधिकारियों की भूमिकाओं की जानकारी देते हुए निर्देश दिए कि सभी बूथ स्तरीय अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर मतदाताओं के नाम, पते एवं विवरण का सत्यापन करें। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए एक निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी (ईआरओ) नियुक्त होता है, जो मतदाता सूची तैयार करने की जिम्मेदारी निभाता है। उन्होंने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत प्रमुख चरणों में बीएलओ, ईआरओ और डीईओ का प्रशिक्षण, राजनीतिक दलों की भागीदारी, घर-घर सत्यापन, मतदाता सूची का प्रकाशन, दावे-आपत्तियां प्राप्त करना तथा अंतिम प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन शामिल है।

छत्तीसगढ़ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को वर्ष 2025 की मतदाता सूची की तुलना वर्ष 2003 की एसआईआर सूची से करने के निर्देश दिए, ताकि त्रुटियां न हो। उन्होंने कहा कि बीएलओ नए मतदाताओं के फॉर्म 6 एवं घोषणा पत्र एकत्र करें और मृत या स्थायी रूप से स्थानांतरित मतदाताओं की पहचान करें। श्री कुमार ने बताया कि गणना चरण के दौरान गणना फॉर्म के साथ किसी अन्य दस्तावेज की आवश्यकता नहीं है। ईआरओ/एईआरओ को यह सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से न छूटे और कोई भी अपात्र व्यक्ति उसमें शामिल न हो।

सीईओ यशवंत कुमार ने विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से संबंधित महत्वपूर्ण तिथियों की जानकारी दी- मुद्रण/प्रशिक्षण कार्य 28 अक्टूबर 2025 से 03 नवम्बर 2025 तक, घर घर गणना चरण अवधि (घर-घर जाकर सत्यापन) कार्य 04 नवम्बर 2025 से 04 दिसम्बर 2025 तक, मतदान केन्द्रों का युक्तिकरण/पुनर्व्यवस्थापन 4 दिसम्बर 2025 तक, नियंत्रण तालिका का अद्यतन और ड्राफ्ट रोल की तैयारी 5 दिसम्बर 2025 से 8 दिसम्बर 2025 तक, मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 09 दिसम्बर 2025, दावे और आपत्ति की अवधि 09 दिसम्बर 2025 से 08 जनवरी 2026 तक, नोटिस चरण ( सुनवाई और सत्यापन) 09 दिसम्बर 2025 से 31 जनवरी 2026, मतदाता सूची के स्वास्थ्य मापदंडों की जांच करना तथा अंतिम प्रकाशन के लिए आयोग की अनुमति प्राप्त करना 3 फरवरी 2026 और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को किया जाएगा।

सीईओ कुमार ने अधिकारियों से कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पारदर्शी और समयबद्ध रूप से पूरी की जाए ताकि आगामी निर्वाचन में सटीक, अद्यतन एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची उपलब्ध हो सके। इस अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत सिंह, अपर कलेक्टर योगिता देवांगन, अपर कलेक्टर विरेन्द्र सिंह, संयुक्त कलेक्टर सिल्ली थॉमस, नगर निगम दुर्ग आयुक्त सुमित अग्रवाल, नगर निगम रिसाली आयुक्त मोनिका वर्मा, नगर निगम भिलाई चरोदा आयुक्त दशरथ राजपूत, एसडीएम महेश राजपुत एवं लवकेश ध्रुव सहित सहायक प्रोग्रामर उपस्थित थे।

सीएम के निर्देश पर किसानों की सुविधाओं में बढ़ोतरी, खुलेेंगे 16 नये धान खरीदी केंद्र
अब गांव में भी बनेंगे प्राइवेट अस्पताल: मिलेंगी विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं…. ग्रामीण क्षेत्रों में अस्पताल निर्माण के लिए निजी क्षेत्र को राज्य सरकार देगी अनुदान
अयोध्या: 39 माह में मंदिर निर्माण का बन रहा प्लान, एक हजार साल तक अक्षुण्ण रहेगी भव्यता
छत्तीसगढ़ में दिल्ली जैसा हत्याकांड : नकली नोट पकड़ने गई पुलिस तो 6 टुकड़ों में मिली महिला की लाश, पति निकला हत्यारा
फर्जी ट्रैफिक पुलिस बनकर बाइक सवार को लूटने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे… ढाई साल से फरार था आरोपी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article राज्यस्तरीय पैरा दिव्यांग तैराकी प्रतियोगिता में जशपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन गोल्ड और दो सिल्वर जीते
Next Article 21 नक्सलियों के सरेंडर पर बोले सीएम साय- पुनर्वास की रोशनी से मिट रहा भय का अंधकार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?