ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रेड कार्पेट बिछाकर आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, आईजी ने सौंपी संविधान की प्रति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedKanker

21 नक्सलियों ने किया सरेंडर, रेड कार्पेट बिछाकर आत्मसमर्पित नक्सलियों का स्वागत, आईजी ने सौंपी संविधान की प्रति

By Mohan Rao
Published: October 29, 2025
Share
SHARE

कांकेर।  उत्तर बस्तर में सक्रिय रहे 21 माओवादियों ने 18 हथियारों के साथ पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। जंगलवार कॉलेज में सभी नक्सलियों का रेड कारपेट बिछाकर स्वागत किया गया। सरेंडर करने वाले नक्सलियों को बस्तर आईजी ने संविधान की प्रति सौंपी। उन्होंने कहा कि एक समय था जब नक्सलियों के पोलित ब्यूरो और सेंट्रल कमेटी में 45 सदस्य हुआ करते थे लेकिन 2025 की शुरुआत में इनकी संख्या घटकर 18 रह गई थी।

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के प्रति सरकार व सुरक्षाबलों ने अपनी रणनीति में बदलाव किया है। पुलिस का स्पष्ट संदेश है यदि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्य धारा में लौटने को तैयार हैं तो उनका स्वागत किया जाएगा। ऐसा नहीं करने पर सुरक्षाबलों की गोली का निशाना बनना पड़ेगा। जिसका असर भी देखने को मिला। इसी माह 208 नक्सलियों ने 109 हथियारों के साथ जगदलपुर में सरेंडर किया, जिसके बाद कांकेर जिले के दो एरिया कमेटी ने एक साथ हथियार डाले हैं, जिसमें 21 नक्सलियों ने 18 हथियार पुलिस को सौंपे है।

13 महिला और 8 पुरुष शामिल
‘पूना मार्गम, पुनर्वास के माध्यम से पुनर्जीवन’ पहल के तहत 26 अक्टूबर को इन नक्सलियों ने संगठन छोड़ा था। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली केशकल डिवीजन (नॉर्थ सब जोनल ब्यूरो) की कुएमारी और किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल हैं। कुल 21 कैडरों में 13 महिला और 8 पुरुष शामिल हैं। इन कैडरों में 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर), 9 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 8 पार्टी सदस्य हैं, जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में शामिल होने का निर्णय लिया है। नक्सल कैडरों द्वारा सौंपे गए हथियारों में 3 एके-47 राइफलें, 4 एसएलआर राइफलें, 2 इंसास राइफलें, 6 संख्या में 303 राइफलें, 2 सिंगल शॉट राइफलें और 1 बीजीएल हथियार शामिल हैं।

मेयर देवेन्द्र के कार्यकाल का अंतिम दिन भूमिपूजन से शुरू…. सेक्टर 3 इंटक कार्यालय परिसर में बनेगा डोम शेड
अवैध प्लाटिंग पर बड़ी कार्रवाई : एसडीएम व राजस्व अमले ने बोरसी, हनोदा रोड, मीनाक्षी नगर में हटाया कब्जा
नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ, सीएम बघेल ने दुख प्रकट किया, कहा पत्रकारिता के पुरोधा थे
Big Breaking: अब तक के सबसे बड़े नक्सली हमले की तैयारी विफल!ट्रेक्टर भरकर बड़े लीडरों तक पहुंचाया जा रहा था विस्फोटक, छत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर 10 गिरफ्तार
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु का छत्तीसगढ़ आगमन: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डिप्टी सीएम अरुण साव ने युवा उत्सव का किया शुभारंभ, बोले- बुलंद हौसलों के साथ आगे बढ़ने वालों को मिलती है सफलता
Next Article रोहित शर्मा ने तोडा सचिन तेंदुलकर का यह रिकार्ड, बने आईसीसी वनडे रैंकिंग के सबसे उम्र दराज टॉपर

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?