कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन के तहत कांकेर में 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन 21 नक्सल कैडरों में 4 डीवीसीएम (डिवीजन वाइस कमेटी मेंबर) 09 एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं। आत्मसमर्पण करने वालों में 13 महिला कैडर और 8 पुरुष कैडर शामिल हैं। सरेंडर करने वालों में डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश भी शामिल है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने 18 हथियार भी सौंपे हैं।





