ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : सूरजपुर में जुआ रेड के दौरान युवक की मौत, पुलिस से बचने भागा, कुएं में गिरने से गई जान
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedSurajpur

CG News : सूरजपुर में जुआ रेड के दौरान युवक की मौत, पुलिस से बचने भागा, कुएं में गिरने से गई जान

By Mohan Rao Published October 20, 2025
Share
SHARE

गुस्साए लोगों ने थाने में किया हंगामा और तोड़फोड़, थाना प्रभारी के सिर पर आई चोट

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुअ रेड के दौरान युवक की मौत हो गई। दरअसल पुलिस की टीम जुआरियों को पकड़ने के लिए पहुंची तो बचने के लिए सभी भागे। इस दौरान एक युवक कुएं में गिर गया और इसके कारण उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीण काफी आक्रोशित हो गए। लोगों ने न सिर्फ पुलिस कार्रवाई का विरोध किया बल्कि थाने में जमकर बवाल किया। इस दौरान थाना प्रभारी को भी चोटें आई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार यह पूरी घटना जिले के जयनगर थाना क्षेत्र की है। दिवाली पर जुआरियों पर रेड के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चला रखा है। इस दौरान जयनगर थाने की पुलिस टीम रविवार की शाम कुंजनगर में बड़े स्तर पर जुआ खेले जाने की सूचना पर कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे ग्रामीण और मौके पर मौजूद अन्य लोग भागने लगे। इस दौरान एक युवक कुएं में गिर गया। रात का अंधेरा होने के कारण कुछ पता नहीं पाया लेकिन बाद में जब युवक की तलाश की गई तो वह कुएं में डूबा हुआ मिला। किसी तरह ग्रामीणों ने शव को बाहर निकाला।

मृतक युवक की पहचान बाबूलाल के रूप में हुई है। परिजनों का कहना है कि बाबूलाल घर का इकलौता बेटा था। पुलिस छापेमारी के दौरान डर की वजह से वह भागा और कुएं में गिर गया, लेकिन पुलिस ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की। बाबूलाल की मौत से नाराज ग्रामीणों ने जयनगर थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। देखते ही देखते भीड़ ने थाने परिसर में जमकर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पुलिस कर्मियों को भी चोट आई है। प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे को करीब पांच घंटे तक जाम रखा, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया।

पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को शांत करने की कई बार अपील की, लेकिन जब भीड़ नहीं मानी और पत्थरबाजी शुरू कर दी, तब पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। घटना में कई ग्रामीण घायल हो गए, वहीं ग्रामीणों की पत्थरबाजी में कई पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए। घायलों का उपचार अस्पताल में जारी है। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की लापरवाही के कारण युवक की जान गई है और दोषी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao October 20, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG News : बलौदाबाजार में महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग, सरकार ने की ड्राइवर की सेवा समाप्त
Next Article मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दीपावली और गोवर्धन पूजा की दी हार्दिक शुभकामनाएं

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?