ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Accident : कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया शख्स, मौत… प्राइवेट कंपनी में करता नौकरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Accident : कुम्हारी में तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आया शख्स, मौत… प्राइवेट कंपनी में करता नौकरी

By Mohan Rao
Published: October 19, 2025
Share
SHARE

भिलाई। रविवार की सुबह कुम्हारी में दर्दनाक हादसे में निजी कंपनी में काम करने वाले शख्स की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह रायपुर टाटीबंद में किसी कंपनी में काम करता था और वहीं के लिए निकला था और इस दौरान आटो का इंतजार कर रहा था और तभी ट्रक से उसे कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार कुम्हारी वार्ड नंबर 18 निवासी मदन यादव (55) रोज की तरह रविवार को भी काम के लिए निकला था। वह एमएन इंफोटेक रायपुर में सेल्समेन की नौकरी करता था। कुम्हारी चौक पर वह ओवरब्रिज के नीचे नंदू किराना दुकान के सामने दुर्ग से रायपुर जाने वाली लेन पर खड़ा था। इस दौरान अहिवारा रोड की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक OD14 AF 2825) ने उन्हें पीछे से रौंद दिया।

हादसे में मदन यादव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और मृतक परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था और लापरवाहीपूर्वक सीधे मदन यादव को कुचलता हुआ निकल गया। ट्रक के पिछले पहियों की चपेट में आने से मृतक की कमर से नीचे का पूरा हिस्सा बुरी तरह दब गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

वीडियो कांफ्रेंसिंग कर चेम्बर सदस्यों ने की मौजूदा हालात पर चर्चा, कहा – जिले में आर्थिक गतिविधियां शुरू की जाएं… होम डिलीवरी के लिए चेम्बर हर प्रकार से सहयोग देने को तैयार
वन महोत्सव में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिला जनसमर्थन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘पीपुल फॉर पीपल’ अभियान का किया शुभारंभ, एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पीपल के पौधा रोपा
भिलाई की नाबालिग लड़की से बिहार में बलात्कार, किडनैप करके ले गया था युवक, किराए के कमरे में कर दी इज्जत तार-तार
नवरात्रि में भक्तों को राहत : रेलवे ने दिया 9 दिनों के लिए डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का स्टॉपेज, दुर्ग से चलेगी नई मेमू
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime : कृषि प्रोडक्ट की कंपनी में निवेश का लालच, जशपुर में करोड़ों की ठगी, पुलिस की गिरफ्त में दो आरोपी
Next Article छत्तीसगढ़ में लोगों को दिवाली का तोहफा, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिलेंगे सवा लाख घरेलू एलपीजी कनेक्शन

Ro.No.-14150/37

× Popup Image

Ro. No.-14093/2

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?