ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, विधायक रिकेश ने कहा- दुर्ग से जुडेंगे एक्स्ट्रा कोच
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRailway NewsVaishali Nagar

अमृत भारत एक्सप्रेस शुरू होने से आंध्र-उत्कल वासियों में हर्ष, विधायक रिकेश ने कहा- दुर्ग से जुडेंगे एक्स्ट्रा कोच

By Mohan Rao
Published: September 30, 2025
Share
SHARE

दुर्ग से बरहमपुर सीधे जुड़ा, अब नहीं बदलनी पड़ेगी ट्रेन

भिलाई। दुर्ग भिलाई में रहने वाले लाखों आंध्र व उत्कल वासियों की दो दशक से चली आ रही महत्वपूर्ण मांग पूरी होने से उनमें हर्ष की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होंने इस विशेष पहल के लिए वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन से मुलाकात कर अमृत भारत एक्सप्रेस के लिए उनके प्रयास को मिली सफलता के लिए उनका आभार व्यक्त किया है। इस दौरान विधायक रिकेश ने भिलाई के आंध्र उत्कल वासियों से कहा है कि दुर्ग रेलवे स्टेशन से अतिरिक्त कोच जोड़ने की मांग की गई है।

आपको बता दें कि दुर्ग भिलाई के लाखों लोगों ने विधायक को ज्ञापन देकर यह मांग की थी। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने इसकी जिम्मेदारी ली और वैष्णो देवी यात्रा से लौटते समय उन्होंने रेल मंत्री सहित अधिकारियों से मुलाकात कर उनसे चर्चा की नतीजतन 27 सितंबर से नई ट्रेन सूरत से शुरू हुई जो कि दुर्ग होते हुए पलासा और बरहमपुर तक जाएगी।

पच्चीस वर्ष से आंध्र उत्कलवासी कर रहे थे मांग
दुर्ग-पलासा-बरहमपुर व्हाया विजयनगरम रेल सुविधा के लिए विधायक की पहल रंग लाई और रेल मंत्रालय ने इस मांग को हरी झंडी दिखाते हुए इसे शुरू भी कर दिया है। दुर्ग से बरहमपुर तक सीधी ट्रेन आज की नहीं बल्कि 25 वर्ष से ज्यादा पुरानी मांग दुर्ग भिलाई के लोगों द्वारा की जा रही थी।

भिलाई से सीधे बरहमपुर पहुंचेंगे लाखों परिवार
विधायक रिकेश सेन ने बताया कि सीमावर्ती आंध्र और उत्कल समाज की मांग पर दुर्ग से पलासा, बरहमपुरम तक नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारम्भ के संबंध में उन्होंने केंद्रीय रेल मंत्री को पत्र दिया था। भिलाई वैशाली नगर क्षेत्र में आन्ध्र और उत्कल समाज के एक लाख से ज्यादा लोग अपने पैतृक गांव आन्ध्रप्रदेश, श्रीकाकुलम एवं सीमावर्ती उड़ीसा राज्य आवागमन करते हैं।

दुर्ग से पलासा डायरेक्ट ट्रेन न होने से थी परेशानी
सीधी रेल सुविधा उपलब्ध न होने के कारण आवागमन में उन्हें काफी परेशानी होती है, जिस कारण नई एक्सप्रेस रेल सुविधा प्रारम्भ करने की अत्यधिक आवश्यकता थी। दुर्ग से पलासा तक एक भी सीधी ट्रेन नहीं है। वर्तमान में दुर्ग से पुरी जो एक्सप्रेस चलती है वह टिटलागढ़ से कट कर पुरी जाती है जिससे विजय नगरम, बरहमपुर और सीमावर्ती क्षेत्र से लगे आंध्र और उत्कलवासियों को इस ट्रेन का सीधा लाभ नहीं मिल पाता था। उन्हें ट्रेन बदल कर गंतव्य तक आना जाना पड़ता है। अमृत भारत एक्सप्रेस के प्रारंभ किए जाने से आंध्र और उत्कल के सीमावर्ती क्षेत्र आने जाने वाले लाखों यात्रियों को सहुलियत होगी।

दुर्ग भिलाई के लिए जुड़ेंगी अतिरिक्त बोगी
भिलाई दुर्ग निवासी आंध्र उत्कल के मूल निवासियों की मांग पर विधायक रिकेश सेन ने रेल अधिकारियों से चर्चा कर बताया कि आरक्षण डिमांड अनुरूप बहुत जल्द दुर्ग स्टेशन से अमृत भारत एक्सप्रेस में अतिरिक्त बोगी बढ़ाने कहा गया है। अतः भिलाई दुर्ग के यात्री संख्या के अनुसार अमृत भारत एक्सप्रेस में दुर्ग से एक्स्ट्रा कोच भी लगाए जाएंगे ताकि सभी यात्रियों को सुविधा हो और वे सकुशल अपनी यात्रा पूरी कर सकें।

Naxali Attack-Update: DRG और BSF जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया, रायफल बरामद
आजादी का अमृत महोत्सव: छत्तीसगढ़ से विद्यार्थियों का चयनित दल आनंद-गुजरात के लिए रवाना
छत्तीसगढ़ में लगातार घट रहा संक्रमण का दायरा: पिछले 24 घंटे में मिले 5 हजार 212 नए केस…. दुर्ग में 4 फीसदी से नीचे आया संक्रमण दर
कोरबा में हाथियों के आतंक : मकानों को किया ध्वस्त, जानवरों को भी कुचला
1 से 21 नवंबर तक धान खरीदी की रफ्तार रही धीमी, कर्जमाफी की उम्मीद बनी वजह
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article पीएम-जनमन ग्रामीण संपर्क योजना के तहत छत्तीसगढ़ के लिए केंद्र सरकार ने स्वीकृत किए 259 करोड़ रुपए
Next Article गरबा महोत्सव में शामिल हुए सीएम साय, कहा- उत्साह, उमंग और सद्भावना बढ़ाने का पर्व है नवरात्रि
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?