ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अस्पताल, स्कूल, खाली जमीन, कामर्शियल लीज और बंद स्कूलों के मुद्दे विधायक रिकेश ने की बीएसपी प्रबंधन से चर्चा
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

अस्पताल, स्कूल, खाली जमीन, कामर्शियल लीज और बंद स्कूलों के मुद्दे विधायक रिकेश ने की बीएसपी प्रबंधन से चर्चा

By Mohan Rao Published September 19, 2025
Share
विधायक रिकेश ने की बीएसपी के निदेशक प्रभारी से मुलाकात
SHARE

सेक्टर-9 हास्पीटल बनेगा पीजीआई जैसा मेडिकल कॉलेज, टाउनशिप में आवास निर्माण, प्लांटेशन से PM ट्राफी पर हुआ विमर्श

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र क्षेत्र में जन उपयोगी मुद्दे को लेकर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन की निदेशक प्रभारी चितरंजन मोहापात्रा से सार्थक चर्चा हुई है। इस दौरान निदेश प्रभारी मोहापात्रा ने आश्वस्त किया कि टाउनशिप में आवश्यक जनोपयोगी विकास कार्यों के लिए निगम भिलाई और जिला प्रशासन से चर्चा कर एनओसी संबंधी औपचारिकताओं में तेजी लाई जाएगी ताकि आवश्यक विकास कार्यों में विलंब न हो।

विधायक सेन ने सेक्टर-9 हास्पीटल, बीएसपी जमीन को अवैध कब्जा मुक्त रखने, स्कूल के जीर्णोद्धार तथा बंद की गईं स्कूलों को प्रारंभ करने जैसे मुद्दों पर बीएसपी के निदेशक प्रभारी से चर्चा की। गुरुवार को हुई इस मुलाकात के दौरान भिलाई टाउनशिप में आवश्यक नगर निगम के कार्यों के लिए एनओसी, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की समस्याओं सहित मार्केट में व्यावसायिक लीज नवीनीकरण की समस्या के जल्द निराकरण, प्रधानमंत्री ट्राफी, गोद लिए गांव के विकास जैसे गंभीर विषयों पर हुई चर्चा के बाद अनेक विषयों पर निदेशक प्रभारी से सहमति बनी है। इन विषयों पर योजना तैयार कर केंद्र सरकार और स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAIL) को भेजा जाएगा।

लखनऊ PGI की तर्ज पर सेक्टर-9 में मेडिकल कॉलेज
विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-9 हास्पीटल को मेडिकल कॉलेज बनाए जाने को लेकर निदेशक प्रभारी मोहापात्रा से चर्चा की है। सेक्टर-9 स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय एवं अनुसंधान केंद्र को लखनऊ संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस की तर्ज पर डेवलप करने पर सहमति बना इसके लिए योजना तैयार कर शीघ्र केंद्र सरकार और सेल को भेजा जाएगा।

जो बीएसपी प्रापर्टी अवैध कब्जे में है, उसका हो ऑक्शन
भिलाई इस्पात संयंत्र की खाली और अवैध कब्जायुक्त जमीनों का शीघ्र ऑक्शन कर उसे जरूरतमंदों को दिए जाने पर भी चर्चा हुई है। इसके आलावा बीएसपी द्वारा गोद लिए गए गांवों में सीएसआर मद से विकास कार्य शुरू करने पर भी सहमति बनी है। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि बीएसपी की बेशकीमती जमीन वर्षों से अवैध कब्जे में हैं। इंफोर्समेंट विभाग इन्हें खाली करवाया है मगर फिर कब्जे होते रहते हैं इसलिए इन पर आवश्यक किराया या अस्थायी अलार्टमेंट कर जरूरतमंद लोगों को दिया जाए।

स्कूल बिल्डिंग का हो जीर्णोद्धार, बंद किए स्कूल हों चालू
विधायक रिकेश सेन ने टाउनशिप के स्कूलों के भवन और कैंपस के जीर्णोद्धार पर भी निदेशक प्रभारी से चर्चा की है। इस विषय पर बीएसपी प्रबंधन ने हरी झंडी दी है। साथ ही जो स्कूल मैनेजमेंट ने बंद किए हैं, उन्हें एनजीओ या निजी शैक्षणिक संस्थानों को योजना बना कर देते हुए शिक्षण प्रारंभ करने पर भी सहमति बनी है। बंद किए गए स्कूल के भवनों को व्यवस्थित कर उनमें शैक्षणिक गतिविधियां प्रारंभ करने एजुकेशनल ग्रुप या गैर सरकारी संगठन के माध्यम से प्रारंभ किए जाने पहल की जाएगी।

एक पेड़ मां के नाम – पर्यावरण पर विशेष पहल
भिलाई इस्पात संयंत्र के मार्डनाइजेशन के साथ ही पर्यावरण को और भी दुरुस्त बनाने के गंभीर प्रयास पर भी इस बैठक में चर्चा हुई है। विधायक रिकेश ने कहा कि टाउनशिप और भिलाई के वातावरण को व्यवस्थित रखने प्लांटेशन पर बीएसपी प्रबंधन को गंभीर प्रयास करने की आवश्यकता है। निदेशक प्रभारी ने प्लांटेशन को लेकर निगम और जिला प्रशासन को सहयोग और आवश्यकतानुसार पौधे तथा जमीन उपलब्ध कराने की बात कही है।

सेवानिवृत्त कर्मचारियों, व्यापारियों की समस्या का हल
बीएसपी के पूर्व कर्मचारियों और लीज की जमीन पर व्यवसाय कर रहे व्यापारियों की समस्याओं को लेकर लंबे समय से खिंचतान चल रही है। लीज नवीनीकरण राशि को लेकर भी अनेक अड़चनें हैं इस विषय पर कमेटी बना कर जल्द इसका सार्थक हल निकाला जाना चाहिए। पूर्व रिटायर्ड कर्मचारियों की समस्याओं के समय पर समाधान पर भी विभाग तत्परता से पहले करें। निदेशक प्रभारी ने जल्द इस विषय का हल निकालने आश्वस्त किया है।

बीएसपी में प्रधानमंत्री ट्राफी के लिए हों सार्थक प्रयास
विधायक रिकेश सेन ने प्रभारी निदेशक से कहा कि देश में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले एकीकृत इस्पात संयंत्र (आईएसपी) के रूप में भिलाई इस्पात संयंत्र लगभग एक दर्जन बार प्रधानमंत्री ट्राफी विजेता बना। अब तक 19 प्रतिष्ठित अवार्ड मिल चुका है लेकिन प्लांट मार्डनाइजेशन के दौरान लंबे समय से लगातार हम ऐसे अवार्ड से चूक रहे हैं। भिलाई इस्पात संयंत्र से ही भिलाई का गौरव और पहचान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है, इसलिए ऐसे गर्वपूर्ण इतिहास को क्रमिक दोहराते हुए आगे बढ़ने से न केवल कर्मचारियों बल्कि भिलाइयंस का भी मनोबल हाई होगा। अतः मापदंड अनुरूप इस दिशा में भी ध्यान देना जरूरी है।

खाली जमीन पर पीएम आवास या वैकल्पिक व्यवस्था
बीएसपी निदेशक प्रभारी श्री मोहापात्रा ने वैशाली नगर विधायक द्वारा टाउनशिप में पड़ी खाली और अनुपयोगी जमीन को कब्जामुक्त बनाए रखने के प्रस्ताव पर जल्द पहल के लिए आश्वस्त किया है। श्री सेन ने कहा कि सेक्टर-6 में अनेक जर्जर बिल्डिंग खाली कराई जा चुकी हैं, वर्तमान में यह खंडहरनुमा हो टाउनशिप के सौंदर्य पर धब्बा दिखाई पड़ रही हैं। बीएसपी प्रबंधन की अगर कोई आवास निर्माण योजना है तो आवास बनाए अन्यथा इस जमीन पर प्रधानमंत्री आवास बनाए जाने की पहल हो। श्री मोहापात्रा ने इस संबंध में भी सेल और केंद्र सरकार से मार्गदर्शन के लिए पहल की बात कही है।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Mohan Rao September 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Crime: प्रेमिका की हत्या कर फांसी पर झूला प्रेमी!… सोशल मीडिया में डाला पोस्ट आज मेरी मौत होगी
Next Article कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस कटनी में मनाया गया 1857 की क्रांति के प्रणेता राजा शंकर शाह और कुँवर रघुनाथ शाह का शौर्य दिवस

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?