ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टायर फटने से केमिकल टेंकर लोड मिनी ट्रक पलटी, कुम्हारी में घंटे भर तक जाम रहा रायपुर – दुर्ग छोर में फोरलेन सड़क
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

टायर फटने से केमिकल टेंकर लोड मिनी ट्रक पलटी, कुम्हारी में घंटे भर तक जाम रहा रायपुर – दुर्ग छोर में फोरलेन सड़क

By Mohan Rao
Published: September 13, 2025
Share
सड़क पर पलटा केमिकल टैंकर
SHARE

खारुन ग्रीन कॉलोनी तक फैला केमिकल, दहशत में आए रहवासी

भिलाई। कुम्हारी में शनिवार को टायर फटने से केमिकल का टेंडर लोड मिनी ट्रक सड़क पर पलट गया। इससे देखते ही देखते फोरलेन सड़क के रायपुर – दुर्ग छोर पर लंबा जाम लग गया। मिनी ट्रक के पलटने के साथ ही टेंकर फूट पड़ा और उसमें रखा केमिकल सड़क से होते ही नजदीक के रहवासी क्षेत्र खारुन ग्रीन कॉलोनी तक फैल गया। घर के नजदीक ज्वलनशील केमिकल फैल जाने से रहवासी खौफजदा हो गए। पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन घंटे भर तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी रही।

यह घटना शनिवार को लगभग 11 बजे फोरलेन सड़क पर कुम्हारी क्षेत्र के खारुन ग्रीन कॉलोनी के पास हुई। मिनी ट्रक सीजी 04 एलएफ 7015 रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। मिनी ट्रक के पीछे डाले पर केमिकल से भरा टेंकर लोड था। चालक गुलाब साहू और हेल्पर इमरान ने बताया कि मिनी ट्रक के डाला में साबुन बनाने में इस्तेमाल आने वाली केमिकल से भरा टेंकर था। अचानक टायर फटने से मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रक के पलटते ही पीछे डाले पर रखा टेंकर लुढ़ककर सड़क पर जा गिरा।

टेंकर का केमिकल सड़क से लेकर समीप के खारुन ग्रीन कॉलोनी तक फैल गया। इससे कॉलोनी के लोगों में अनहोनी के अंदेशे से खौफ पसर गया। वहीं देखते – देखते कुम्हारी की ओर लंबा जाम लग गया। खबर मिलते ही कुम्हारी थाना प्रभारी योगेश्वर वर्मा सहित ट्रेफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस की सूचना पर सीएमओ नेतराम चंद्राकर ने नगर पालिका की टीम भेजकर सड़क से लेकर कॉलोनी तक फैले केमिकल पर रेत की परत डलवा दी। इसी दौरान ट्रेफिक पुलिस ने भी जरुरी संसाधन का उपयोग करते हुए सड़क पर पलटी मिनी ट्रक को उठाकर साइड लगा दिया। लगभग घंटे भर बाद 12 बजे के आसपास जाम क्लियर होने पर ट्रेफिक सुगम हो सकी।

CG Crime : जादू-टोना के शक में बहू ने सास की कर दी हत्या, सोते समय किया कुल्हाड़ी से वार
इंजीनियरिंग की पढ़ाई-परीक्षा हिंदी में भी, पांच किताबें तैयार, इन छात्रों को मिलेगा लाभ…
राज्य सरकार आदिवासियों को 32 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिलाने प्रतिबद्ध : CM बघेल
उलटफेर: आज भाजपा में होगी एक और बड़े नेता की एंट्री, विधानसभा चुनाव से पहले हलचल तेज
भोलेबाबा की भक्ति में जमकर झूमें विधायक देवेंद्र यादव, हर हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा सेक्टर-7
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नक्सल प्रभावित जिलों में विकास कार्यों की समीक्षा, प्रमुख सचिव ने दिया विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
Next Article shreekanchanpath 331 # 13 September 2025

Ro.No.-13895/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?