ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एनएसई की गवर्निंग बोर्ड पर अध्यक्ष की नियुक्ति
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
FeaturedMP NewsNational

एनएसई की गवर्निंग बोर्ड पर अध्यक्ष की नियुक्ति

By Om Prakash Verma
Published: September 10, 2025
Share
एनएसई की गवर्निंग बोर्ड पर अध्यक्ष की नियुक्ति
एनएसई की गवर्निंग बोर्ड पर अध्यक्ष की नियुक्ति
SHARE

इंदौर/ पब्लिक इंटरेस्ट डायरेक्टर, श्री श्रीनिवास इंजेटी को आज से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (एनएसई) के गवर्निंग बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति सेबी (एसईबीआई) की मंजूरी से की गई है एनएसई का बोर्ड और प्रबंधन, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी श्री श्रीनिवास इंजेटी का स्वागत करता है, जो एनएसई के गवर्निंग बोर्ड के अध्यक्ष हैं।

श्री श्रीनिवास इंजेटी, सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी (1983 बैच), कॉरपोरेट रेग्युलेशन, वित्तीय सेवाओं, सुशासन और सार्वजनिक नीति में चार दशकों से अधिक का नेतृत्व अनुभव साथ लाते हैं। उन्होंने 2017 से 2020 तक कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय में केंद्र सरकार के सचिव के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने इन्सॉल्वेंसी लॉ, कम्पटीशन लॉ और कंपनी लॉ में सुधार किए। उनके नेतृत्व में एनएफआरए की स्थापना, स्वतंत्र निदेशकों का डेटाबैंक, कॉरपोरेट गवर्नेंस को मजबूत करने और सीएसआर रेगुलेटरी फ्रेमवर्क को बेहतर बनाने जैसे महत्वपूर्ण कदम उठाए गए।

2020 से 2023 तक इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेज सेंटर अथॉरिटी (आईएफएससीए) के पहले अध्यक्ष के रूप में, उन्होंने भारत के पहले इंटरनेशनल फाइनेंसियल रेगुलेटर की स्थापना की। उनके नेतृत्व में ग्लोबल बैंकिंग, फिनटेक, सस्टेनेबल फाइनेंस, फंड्स इकोसिस्टम, एसजीएक्स-एनएसई आईएफएससी कनेक्ट, बुलियन एक्सचेंज, एयरक्राफ्ट लीज़िंग, जीसीसी और अन्य संबंधित सेवाओं को बढ़ावा दिया गया।

इससे पहले, केंद्रीय खेल सचिव और भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक के रूप में उन्होंने खेलो इंडिया कार्यक्रम की परिकल्पना की और भारत के स्पोर्ट्स गवर्नेंस फ्रेमवर्क में बड़े बदलाव किए। वे नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी के प्रमुख भी रहे और संयुक्त राष्ट्र के साथ कोसोवो व अफगानिस्तान में अंतरराष्ट्रीय कार्यभार संभाला। श्री इंजेटी ने सेबी, एलआईसी और राज्य की सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बोर्ड में भी सेवा दी है। साल 2017 से 2023 तक वे भारत की फाइनेंसियल स्टेबिलिटी एंड डेवलपमेंट काउंसिल के सदस्य भी रहे।

उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स से अर्थशास्त्र में बी.ए. (ऑनर्स) और यूके के स्ट्रैथक्लाइड ग्रेजुएट बिज़नेस स्कूल से एमबीए किया है। उनका करियर पॉलिसी लीडरशिप, रेगुलेटरी इनोवेशन और अंतरराष्ट्रीय सहयोग का अनोखा संगम दर्शाता है। उन्होंने संस्थागत सुधार, शासन को मजबूत बनाने और सिस्टमिक पॉलिसी इनोवेशन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वे जटिल संगठनों का नेतृत्व करने, रेगुलेटरी फ्रेमवर्क तैयार करने और वैश्विक सहयोग को बढ़ावा देने में सिद्ध अनुभव लेकर आते हैं।

Big news : आठवें वेतन आयोग की रूपरेखा को कैबिनेट की मंजूरी, 18 महीने का समय… 50 लाख कर्मियों को लाभ
विधायक वोरा ने कहा: शहर को मिलेगा पांच प्रमुख सड़कों के लिए 50 करोड़…. बजट में शामिल कार्यों की कराई जाएगी स्वीकृति
छत्तीसगढ़ के महुआ की महक पहुंचने लगी देश-विदेश तक, मिल रहा अतिरिक्त मुनाफा और रोजगार
आरक्षक ने पत्नि को भरण पोषण के लिये 8 हजार रूपये तथा अन्य प्रकरण में 12 हजार प्रतिमाह देना स्वीकार किया
Big accident : भिलाई में हाइवा से टकराए मोपेड सवार, दो सगे भाइयों की मौत… दशगात्र से लौट रहे थे दोनों
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायलों को अस्पताल पहुंचाने वालों को सरकार देगी 25 हजार कैश रिवार्ड
Next Article मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की आत्मीयता ने छुआ श्रमिक परिवार का दिल, बेटी प्रतिज्ञा ने थामा सपनों का रास्ता

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?