ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: शेमारू एंटरटेनमेंट ने पेश किया ‘शेमारू जोश’- एक नया हिंदी मूवी चैनल
Share
Notification Show More
Latest News
​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल
September 26, 2026
धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू
September 26, 2026
मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा
September 26, 2026
भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई
September 26, 2026
आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता
September 26, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
EntertainmentFeatured

शेमारू एंटरटेनमेंट ने पेश किया ‘शेमारू जोश’- एक नया हिंदी मूवी चैनल

By Om Prakash Verma Published September 3, 2025
Share
शेमारू एंटरटेनमेंट ने पेश किया 'शेमारू जोश'- एक नया हिंदी मूवी चैनल
शेमारू एंटरटेनमेंट ने पेश किया 'शेमारू जोश'- एक नया हिंदी मूवी चैनल
SHARE

यह फ्री-टू-एयर हिंदी मूवी चैनल डी.डी. फ्री डिश, सभी प्रमुख डीटीएच प्लेटफॉर्म और केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध होगा
मुंबई/ भारतीय दर्शकों के लिए टीवी पर फिल्में देखना हमेशा से ही एक अनोखा अनुभव रहा है। कभी चैनल बदलते-बदलते अचानक किसी पसंदीदा डायलॉग या दृश्य पर ठहर जाना, तो कभी रविवार की दोपहर परिवार संग ब्लॉकबस्टर फिल्म का लुत्फ उठाना; ये ही वो लम्हे हैं, जो टेलीविजन पर फिल्में देखने को एक विशेष त्यौहार जैसा बना देते हैं। इसी फिल्मी जादू को और भी ताज़गी और जोश के साथ हर घर तक पहुँचाने के लिए, शेमारू एंटरटेनमेंट लेकर आया है एक नया हिंदी मूवी चैनल ‘शेमारू जोश’। यह एक ऐसा मंच है, जो फिल्में देखने के अनुभव को दोगुने जोश से भर देगा।

पता हो कि शेमारू जोश चुम्बक टीवी का नया रूप है, जिसे अब ब्लॉकबस्टर फिल्मों से भरपूर दर्शकों के लिए एक ज्यादा मजेदार और जोश से भरे मूवी चैनल के रूप में पेश किया गया है।

देशभर में सिनेमा से जुड़ा दीवानापन देखते हुए, यह चैनल हर मूड और हर स्वाद के लिए चुनी हुई फिल्मों का खज़ाना पेश करेगा, जिसमें एक्शन, ड्रामा, रोमांस, कॉमेडी और कई भव्य फिल्में शामिल होंगी। चैनल की लाइब्रेरी में पीके, एनिमल, कांतारा, केजीएफ, बाहुबली, वाल्टेयर वीरैया, ट्वेल्थ फेल, बड़े मियाँ छोटे मियाँ तथा भूलभुलैया 2 जैसी कई सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों का समावेश है, जो दर्शकों को हर दिन लगातार रोमांचक सिनेमाई अनुभव प्रदान करेंगी।

1 सितंबर, 2025 से शेमारू जोश डी.डी. फ्री डिश, सभी बड़े डीटीएच प्लेटफॉर्म्स और केबल नेटवर्क्स पर उपलब्ध होगा। अपने दमदार फिल्मी कंटेंट, ऊर्जा से भरी प्रस्तुति के साथ यह चैनल सिनेमा के जादू को असली मायनों में सेलिब्रेट करेगा।

तो अगली बार जब आप चैनल बदलते हुए किसी जबरदस्त एक्शन सीन या दिल छू लेने वाली फिल्म पर ठहरेंगे, तो समझिए कि ‘शेमारू जोश’ चैनल ही आपके घर में हँसी, ड्रामा और सिनेमा का जादू लेकर आया है।

You Might Also Like

​हाइवे पर टकराई दो बाइक, डायल 112 ने दिखाई तत्परता, घायलों कों पहुंचाया अस्पताल

धमतरी के सिरसिदा में उफान के बीच फंसा मारुति धाम का पुजारी, SDRF ने किया रेस्क्यू

मासूम का लैंगिक शोषण करने वाले आरोपी को दुर्ग कोर्ट ने दी आजीवन कारावास की सजा

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता गोल्ड, स्टार खिलाड़ी संजू देवी को फोन कर सीएम साय ने दी बधाई

आंगन मिलन सेवा से उत्सव स्थल बने आंगनबाड़ी केंद्र, पहले दिन 97 हजार से अधिक लोगों की सहभागिता

Om Prakash Verma September 3, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बस्तर में शुरू होगा 240 बिस्तरों का हाई-टेक सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल, तेलंगाना के कॉन्टिनेंटल हॉस्पिटल से हुआ एमओयू
Next Article भिलाई चेम्बर स्कूली छात्र-छात्राओं को कर रहा जागरुक, स्वदेशी अपनाओ का दे रहा संदेश

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?