ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन में शामिल जवानों का किया सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन में शामिल जवानों का किया सम्मान

By Mohan Rao
Published: September 3, 2025
Share
केन्द्रीय गृहमंत्री ने किया जवानों का सम्मान
SHARE

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व गृहमंत्री विजय शर्मा भी रहे शामिल, जवानों से किया संवाद

नईदिल्ली/रायपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाले CRPF, छत्तीसगढ़ पुलिस, DRG और कोबरा के जवानों से भेंट की और उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर चले अब तक के सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियान ‘ऑपरेशन ब्लैक फ़ॉरेस्ट’ में वीर जवानों द्वारा शौर्यपूर्ण प्रदर्शन कर अभियान को सफल बनाने के लिए सभी सुरक्षाबलों के जवानों को हृदय से बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नक्सलियों के विरुद्ध अभियान के इतिहास में ‘ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट’ के दौरान जवानों का शौर्य और पराक्रम एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।

केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार तब तक चैन से नहीं बैठेगी जब तक सभी नक्सली या तो आत्मसमर्पण न कर दें, पकड़े न जाएँ या समाप्त न हो जाएँ। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हम भारत को नक्सलमुक्त बनाकर ही रहेंगे। केन्द्रीय गृह मंत्री ने कहा कि गर्मी, ऊँचाई और हर कदम पर IED के खतरों के बावजूद सुरक्षाबलों ने बुलंद हौसले के साथ अभियान को सफल बनाकर नक्सलियों का बेस कैंप समाप्त किया। उन्होंने कहा कि कर्रेगुट्टालु पहाड़ी पर बने नक्सलियों के मैटीरियल डंप और सप्लाई चेन को छत्तीसगढ़ पुलिस, CRPF, DRG और कोबरा के जवानों ने पराक्रम से नष्ट कर दिया।

केन्द्रीय गृहमत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलियों ने देश के सबसे कम विकसित क्षेत्रों को बहुत नुकसान पहुँचाया है, स्कूल और अस्पताल बंद कर दिए और सरकारी योजनाओं को स्थानीय लोगों तक नहीं पहुँचने दिया। उन्होंने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों के कारण पशुपतिनाथ से लेकर तिरुपति तक के क्षेत्र में साढ़े 6 करोड़ लोगों के जीवन में नया सूर्योदय हुआ है। श्री शाह ने कहा कि नक्सलविरोधी अभियानों में गंभीर शारीरिक क्षति उठाने वाले सुरक्षाबलों के जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए मोदी सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार का  संकल्प है कि हम 31 मार्च, 2026 तक देश को नक्सलवाद से मुक्त कर देंगे।

महासमुंद में बड़ा हादसा: खड़े ट्रक से जा भिड़ी सूमो, 4 लोगों की मौके पर मौत, 5 की हालत गंभीर
मरवाही चुनाव में प्रदेश कांग्रेस महासचिव जितेन्द्र साहू बहा रहे पसीना…. कांग्रेस प्रत्याशी की जीत के लिए डोर-टू-डोर कर रहे प्रचार
कौशल बिल्डिंकॉन पर दूसरी बड़ी कार्रवाई…. कोहका कुरूद रोड में स्थित 4 मंजिला बिल्डिंग सील
चीन की हेकड़ी तोड़ने को जापान में बनेगी योजना, एक मंच पर होंगे चार देश
बिफैन में सुदीप कंवल की ‘प्राइवेसी’ को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया, ट्रेडिशनल लुक में टीम के साथ रेड कार्पेट पर पोज देती राजश्री देशपांडे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेलमेट उपयोग को लेकर कलेक्टर की गाइडलाइन, पंप संचालकों ने कहा- प्रशासन से समन्वय कर करेंगे लागू
Next Article ज़ोरा मॉल में नए ब्यूटी कलेक्शन के साथ, रायपुर में पहली बार अपैरल ग्रुप का विक्टोरिया सीक्रेट सिग्नेचर ग्लैमर स्टोर लॉन्च ज़ोरा मॉल में नए ब्यूटी कलेक्शन के साथ, रायपुर में पहली बार अपैरल ग्रुप का विक्टोरिया सीक्रेट सिग्नेचर ग्लैमर स्टोर लॉन्च

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?