ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी बच्चों के आधार कार्ड रिजेक्ट, आपार आईडी बनाने बढ़ी मुश्किलें… अतिरिक्त शुल्क से भी दिक्कत
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

छत्तीसगढ़ में 90 फीसदी बच्चों के आधार कार्ड रिजेक्ट, आपार आईडी बनाने बढ़ी मुश्किलें… अतिरिक्त शुल्क से भी दिक्कत

By Mohan Rao Published August 31, 2025
Share
आधार कार्ड
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में नई शिक्षा नीति के तहत स्कूली बच्चों के लिए अपार आईडी (Aapaar ID) बनाई जा रही है, ताकि छात्रों के सभी शैक्षणिक सर्टिफिकेट एक डिजिटल लॉकर में सुरक्षित रह सकें। इसके लिए आधार कार्ड पंजीयन अनिवार्य किया गया है। लेकिन राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के अन्य जिलों में पालकों को बड़ी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। मार्च महीने में जिन बच्चों के आधार कार्ड के लिए आवेदन किया गया था, उनमें से लगभग 90 प्रतिशत आवेदन रिजेक्ट हो गए हैं। यही नहीं आधार सेंटरों में अपड़ेट शुल्क भी ज्यादा लिए जाने से पालक परेशान हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, 100 में से 90 बच्चों के आवेदन खारिज कर दिए गए हैं। प्रदेश के कई आधार सेंटरों से यह जानकारी मिली है। खास बात यह है कि इसका कारण स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है, जिससे पालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई माता-पिता का कहना है कि आधार रिजेक्ट होने से 50 रुपए का शुल्क भी व्यर्थ चला गया है और अब उन्हें नए सिरे से आवेदन करने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।

स्कूलों ने अनिवार्य की है आपार आईडी
स्कूलों ने अपार आईडी के लिए आधार कार्ड को अनिवार्य कर दिया है, इसलिए अभिभावकों पर समय रहते पुन: आवेदन करने का दबाव है। अगर एक सेवा केंद्र में ही इतने अधिक आवेदन रिजेक्ट हुए हैं, तो पूरे प्रदेश में यह संख्या और भी चिंताजनक हो सकती है। पालकों की मांग है कि सरकार और संबंधित विभाग आधार रिजेक्शन की सही वजह बताए और बच्चों के लिए सरल व पारदर्शी प्रक्रिया उपलब्ध कराए। प्रदेश के कई जिलों के आधार सेवा केंद्रों पर इन दिनों लंबी कतारें देखी जा रही हैं। छोटे बच्चों को भी घंटों धूप और भीड़ में खड़ा रहना पड़ रहा है। पालकों का कहना है कि प्रशासन को इसके लिए स्पेशल आधार कैंप लगाने चाहिए, ताकि बच्चों का पंजीयन सुगमता से हो सके।

आधार सेंटरों में लिया जा रहा अतिरिक्त चार्ज
इसके अलावा पालकों को एक और परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। कई आधार सेंटरों में अपडेट कराने के नाम पर 50 की जगह 100 रुपए शुल्क लिया जा रहा है। दरअसल ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से यह अपडेट कर रहे हैं जिसमें सरकार को 50 रुपए देना होता है ओर 50 कमीशन ले लेते हैं। जबकि इनकों प्रापर सिस्टम पर काम करना है और निर्धारित 50 रुपए ही शुल्क लेना है। पालकों की मांग है कि रिजेक्ट हुए आवेदन का कारण स्पष्ट बताया जाए। आवेदन शुल्क वापस मिले या दोबारा आवेदन पर न लिया जाए। स्कूलों पर पालकों को दबाव डालने से रोका जाए और आधार अपडेट के लिए काउंटर और स्टाफ बढ़ाए जाएं।

विभाग ने यूआईडीएआई से रिपोर्ट मांगी
शिक्षा विभाग का कहना है कि बच्चों की अपार आईडी (Student Apar ID) शिक्षा व्यवस्था के डिजिटलीकरण (Digital Education System) के लिए जरूरी है। इसके लिए आधार कार्ड अनिवार्य है, लेकिन रिजेक्शन की समस्या को लेकर विभाग ने यूआईडीएआई से रिपोर्ट मांगी है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao August 31, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने सायकिल चलाकर दिया फिटनेस का सन्देश कलेक्टर, अधिकारी-कर्मचारी और स्कूली बच्चों ने सायकिल चलाकर दिया फिटनेस का सन्देश
Next Article बाढ़ पीड़ित परिवारों को रेडक्राॅस सोसायईटी द्वारा किचन सेट और हाईजीन किट का किया गया वितरण

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?