ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: 100 मुसीबतों का एक हल है “बाइक टैक्सी”
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: 100 मुसीबतों का एक हल है “बाइक टैक्सी”

By Om Prakash Verma Published August 25, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

_दीपक रंजन दास
बेंगलुरू में बाइक टैक्सी के खिलाफ बवाल हो गया है. दरअसल, राज्य सरकार ने लाइसेंस और नीति न होने का हवाला देकर इन सेवाओं को अवैध माना था. साल 2023 में मामला अदालत तक पहुंचा. उबर इंडिया सिस्टम्स, ओला और रैपिडो जैसी कंपनियों ने इस आदेश के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में अपील दायर की थी. हाईकोर्ट ने शनिवार को कहा कि उसने इसकी कोई अनुमति नहीं दी है. सरकार चाहे तो ऑपरेटर कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है. पर साथ ही यह हिदायत भी दी है कि राइडर्स या पैसेंजर्स को परेशान न किया जाए. शिकायत थी कि पुलिस राइडर्स की बाइक जब्त कर रही है. अब सरकार अंधी हो तो कोई क्या ही कर सकता है. अगर कोई लाइसेंस नीति नहीं बनी है तो यह सरकार की कमजोरी है. बाइक टैक्सी एक ऐसी व्यवस्था है जो बड़े शहरों की 100 समस्याओं का समाधान करती है. इसकी शुरुआत 2012 में ओला ने की थी. इसके बाद 2013 में मेरू कैब्स और उबर, 2015 में रैपिडो और 2022 में नम्मा यात्री इसमें शामिल हुआ. इन कंपनियों के ऐप पर यात्री बाइक टैक्सी या बाइक कैब बुक कर सकते हैं. यह एक दुपहिया टैक्सी सर्विस है जिसमें यात्री पिलियन बनकर सफर करता है. बड़े शहरों में ट्रैफिक और पार्किंग दोनों ही एक बड़ी समस्या बनकर उभरी हैं. क्रय शक्ति बढ़ने के कारण अब मिडिल क्लास परिवारों में भी चार पहिया वाहन हैं. इनकी वजह से सड़कें चौड़ी करनी पड़ रही हैं. मल्टीलेवल पार्किंग बनानी पड़ रही है. इसके बाद भी बेतरतीब पार्किंग ने लोगों की नाक में दम कर रखा है. चार पहिया वाहनों को छोड़ भी दें तो दुपहिया वाहनों के लिए भी पार्किंग एक बड़ी समस्या बनकर उभरी है. ऐसे में बाइक टैक्सी एक ऐसा सॉल्यूशन लेकर आई है जिसमें आप किफायती दरों पर सफर कर सकते हैं और पार्किंग की समस्या से भी निजात पा सकते हैं. स्टूडेंट्स के अलावा बड़ी संख्या में अस्थायी रूप से शहर आने वाले आगंतुक भी इन सेवाओं का लाभ ले रहे हैं. इससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिला है. राइडर्स स्थानीय होते हैं जिन्हें सड़कों और लोकेशन्स की अच्छी जानकारी होती है. वे शार्टकट से भी सवारियों को समय पर उनके गंतव्य तक पहुंचा देते हैं. कहां तो सरकारें इस नायाब स्टार्टअप को प्रोत्साहित करती, वह अपनी नाकामी को छुपाने के लिए बाइक टैक्सी कंपनियों पर कार्रवाई कर रही है. उनपर जुर्माना ठोंक रही है. राइडर्स को पकड़ रही है, उनकी गाड़ियां जब्त कर रही है. सरकार बताए कि क्या उसके पास सिटी कम्यूटर्स और पार्किंग समस्या का कोई स्थायी या दीर्घजीवी हल है? ऐसा लगता है कि सरकार वाहन निर्माता और विक्रेता कंपनियों के जबरदस्त दबाव में है. बाइक टैक्सियां पढ़ने या नौकरी करने के लिए बड़े शहरों में जाने वाले युवाओं को स्वयं का वाहन खरीदने के झंझट से मुक्त जो कर देती हैं.

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Om Prakash Verma August 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भारत की लोकतांत्रिक परंपराएं पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा रही हैं: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
Next Article पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री विजय शर्मा पोरा महोत्सव एवं किसान उत्सव में शामिल हुए गृह मंत्री विजय शर्मा

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?