ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: पापा की परियों पर नोरा फतेही वाला दबाव
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
September 28, 2026
बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल
September 28, 2026
बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार
September 28, 2026
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास
September 28, 2026
धान खरीदी नीति से लेकर जल प्रबंधन और प्रशासनिक सुधारों की हुई समीक्षा
मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश
September 28, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: पापा की परियों पर नोरा फतेही वाला दबाव

By Om Prakash Verma Published August 22, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
दहेज को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के किस्सों में अब नया कुछ नहीं रहा. दहेज को लेकर स्टैंडर्ड तानों पर तो पूरी किताब लिखी जा सकती है. पर दिमाग क्रिएटिव हो तो दहेज प्रताड़ना की बासी कढ़ी में भी उबाल आ जाता है. हमें यह स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं कि दहेज के मामलों में हम किसी के साथ नहीं हैं. न देने वाले के और न लेने वाले के. यदि आपने ढंग का दूल्हा खरीदने के लिए कोई सौदा किया था तो नियम और शर्तें भी खुद ही तय कर लेनी चाहिए थी. इसी सड़ेले सिस्टम की वजह से लड़के जिससे प्यार करते हैं, उससे शादी नहीं करते. उन्हें लगता है कि रिश्ता माता-पिता लेकर आएंगे तो मुफ्त का सामान तो मिलेगा ही, बीवी के नखरे भी ज्यादा नहीं उठाने होंगे. वैसे भी अब दहेज मांगी नहीं जाती बल्कि तश्तरी में सजाकर ऑफर की जाती है. जिसकी तैयारी अच्छी होती है, वह बाजी मार जाता है. दहेज के खिलाफ कुछ बोलो तो घर वाले ही काटने को दौड़ते हैं. जैसे-जैसे कमाई बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे इस दानव का मुंह भी फैलता जा रहा है. रही सही कसर किस्त पर पूरा गांव खरीदने की सहूलियत ने पूरी कर दी है. पर इस बार मामला जरा अलग है. नव-ब्याहता का आरोप है कि उसका पीटी टीचर पति उससे प्रतिदिन 2 घंटे जिम करवाता है. वह कहती है कि उसके पति को नोरा फतेही जैसी फिगर वाली लड़की चाहिए थी. आरोप यह भी है कि उसके पति ने कभी उसे हाथ भी नहीं लगाया. मुरादनगर की रहने वाली युवती की शादी इसी साल मार्च में मेरठ के एक सरकारी फिजिकल एजुकेशन टीचर से हुई. सरकारी नौकरी वाला लड़का पकड़ने के लिए पक्का ही लड़की वालों ने एड़ी चोटी का जोर लगाया होगा. सरकारी क्षेत्र के बैंक भी ऐसा ही करते हैं. सरकारी मुलाजिमों पर वो कुछ ज्यादा ही मेहरबान होते हैं. आरोप हैं कि शादी में स्कॉर्पियो सहित कई मांगें रखी गई थीं जिसे पूरा भी किया गया. शादी पर 70 से 75 लाख रुपए का खर्च आया. बावजूद इसके सुहागरात को भी पति करीब नहीं आया. इन आरोपों में कितनी सच्चाई है यह तो वक्त ही बताएगा पर नोरा फतेही वाला एंगल हिट हो गया. खबर पर हमारी नजर भी इसीलिए पड़ी. वैसे पापा की परियों को थोड़ा बहुत फिट करने की ख्वाहिश रखने वाले पतियों की कोई कमी तो नहीं है पर सीधे नोरा फतेही वाली डिमांड शायद कोई नहीं करता. हो सकता है पीटी मास्टर ने बीवी को मोटिवेट करने के लिए ऐसा किया हो. दबाव बनाने के लिए सुहागरात टाली हो. पर कानून की नजर में यह जुर्म है. इसके आधार पर तलाक भी हो सकता है. वैसे, पापा की परियों को अब तो समझ ही जाना चाहिए की अच्छी शादियां केवल दान-दहेज से नहीं चलतीं. थोड़ा-बहुत अनुशासन भी चाहिए होता है.

You Might Also Like

मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

बस्तर के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचे मुख्यमंत्री साय, प्रभावित परिवारों से मिलकर जाना हाल

बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री चौधरी, बोले- हर प्रभावित परिवार के साथ खड़ी है सरकार

बबीता और घासीप्रसाद के जीवन में खुशियों का माध्यम बना प्रधानमंत्री आवास

मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को समयबद्ध कार्ययोजना बनाकर कार्य करने के दिए निर्देश

Om Prakash Verma August 22, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article विद्युत सखियां करेंगी स्पॉट बिलिंग, महिलाओं को मिलेंगे रोजगार का अवसर
Next Article shreekanchanpath 309 # 22 August 2025

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?