ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: टूरा फाउंडेशन ने पुरुष आयोग के गठन की रखी मांग, भोपाल के सम्मेलन में कहा- महिलाएं नहीं पुरुष भी होते हैं प्रताड़ित
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

टूरा फाउंडेशन ने पुरुष आयोग के गठन की रखी मांग, भोपाल के सम्मेलन में कहा- महिलाएं नहीं पुरुष भी होते हैं प्रताड़ित

By Mohan Rao Published August 19, 2025
Share
टूरा फाउंडेशन
SHARE

भिलाई की संस्था टूरा फाउंडेशन ने भाई वेलफेयर सोसाइटी, भोपाल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में लिया भाग

भिलाई। पुरुषों के हक में लड़ने वाली भिलाई की संस्था टूरा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने भोपाल मध्यप्रदेश में आयोजित सम्मेलन में भाग लिया। गैर-सरकारी संगठन भोपाल अगेंस्ट इंजस्टिस (“भाई”) के तत्वाधान में 15 से 17 अगस्त 2025 तक तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन में देश भर से आये 40 से अधिक गैर-सरकारी सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं, विधि विशेषज्ञों, मनोवैज्ञानिकों, पत्रकारों एवं विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

भिलाई स्थित टूरा फाउंडेशन, जो पुरुष अधिकारों के लिए एवं जेंडर न्यूट्रल कानून की माँग को लेकर एक दशक से कार्यरत राष्ट्रीय स्तर पर मान्य गैर-लाभकारी संस्था है। संस्था से सचिव अर्धी बिस्वास एवं कोषाध्यक्ष सौरभ बैनर्जी ने भोपाल आयोजित इस राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लिया। सम्मेलन में टूरा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने 6  बिंदुओं पर अपनी मांग रखी। फाउंडेशन ने पुरुष आयोग का गठन, झूठे आरोप पर दंड प्रावधान, लिंग-भेदी कानून की समाप्ति, कानूनी लड़ाई द्वारा प्रभावित एवं एकल परिवार परवरिश बच्चों को मानसिक दुष्प्रभाव से बचाने साझा परवरिश की व्यवस्था, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न कानून के दुरुपयोग पर रोक तथा दोष सिद्ध होने से पहले कार्यवाही पर रोक की मांग रखी है।

सम्मेलन में प्रतिभागियों द्वारा यह तथ्य सामने रखा गया कि समाज एवं कानून को यह समझना होगा कि पीड़ित केवल महिलाएं हीं नहीं होतीं बल्कि पुरुष भी समान रूप से पीड़ित होते हैं। साथ ही अभिभावक अलगाव, वृद्ध माता पिता को संतानों द्वारा त्यागना, पुरुषों का मानसिक एवं मनोवैज्ञानिक स्वास्थ्य, झूठे दहेज प्रताड़ना केस, घरेलु हिंसा के मामले, बलात्कार के झूठे केसों से पीड़ित पुरुषों और उनके परिवारों को सहायता, पत्नी द्वारा एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने से आहत होकर पुरुषों द्वारा आत्महत्या, कार्यस्थल पर पुरुषों की समस्याएं जैसे पुरुषों एवं उनके परिवारों को प्रभावित करने वाले कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। सम्मेलन में टूरा फाउंडेशन द्वारा नवंबर 2024 में जिला स्तरीय, स्कूलों में “पुरुषों का समाज में योगदान” विषय पर आयोजित ड्राइंग कॉम्पिटिशन की ड्राइंग्स की प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी को सम्मेलन में देश भर से आए संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सराहा।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 19, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article ट्रेन में भी लागू होगा एयरलाइंस वाला रूल, रेलवे ने तय की लगेज की लिमिट!… जानिए कितना ले जा सकेंगे सामान
Next Article लंबित राजस्व मामलों पर मुख्यमंत्री साय सख्त, बैठक में बोले- नहीं चलेगी ‘पेशी पर पेशी’, कलेक्टर व संभागायुक्ताें को निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?