भिलाई। नगर निगम भिलाई के नए भवन का रास्ता साफ हो गया है। सोमवार को भिलाई निगम परिसर में आयोजित लोकार्पण व भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय ने बड़ी घोषणा की। सीएम साय ने भिलाई निगम के नए भवन के लिए 20 करोड़ रूपए की राशि देने की घोषणा की है। इस राशि से भिलाई निगम का नया भवन व कार्यालय का निर्माण किया जाएगा। वहीं सीएम साय ने सेक्टर-6 में कृष्णधाम के लिए भी जरूरत के अनुसार राशि देने का वादा किया है।
बता दें ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोमवार को भिलाई नगर निगम परिसर में आयोजित कार्याक्रम में भिलाई शहर को 260 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी। कार्यक्रम के दौरान भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल व वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने भिलाई नगर निगम के नए भवन के लिए मांग रखी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस मांग का सम्मान करते हुए नए निगम भवन के लिए 20 करोड़ रुपए की घोषणा की।




