ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम, बिलासपुर में होगी दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BilaspurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

एकलव्य विद्यालयों के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में दिखाएंगे दम, बिलासपुर में होगी दो दिवसीय राज्यस्तरीय खेल प्रतियोगिता

By Mohan Rao
Published: August 18, 2025
Share
SHARE

रायपुर। एकलव्य विद्यालयों के राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब दो हजार खिलाड़ी 20 खेलों में अपना दम दिखाएंगे। बिलासपुर में 19 अगस्त और 20 अगस्त को इसका आयोजन किया गया है। भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर इसका आयोजन किया जा रहा है।

प्रतियोगिता का उद्घाटन और समापन समारोह बिलासपुर के बहतराई स्थित राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र में आयोजित किया गया है। प्रतियोगिता का 19 अगस्त को सवेरे 11 बजे शुभारंभ और 20 अगस्त को दोपहर तीन बजे समापन होगा। प्रदेशभर के एकलव्य विद्यालयों के छात्र-छात्रा 20 खेलों में हिस्सेदारी करेंगे। इनमें 13 व्यक्तिगत खेल और सात सामूहिक खेल शामिल हैं। 

व्यक्तिगत खेलों के अंतर्गत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, जुडो, ताइक्वांडो, वेट लिफ्टिंग, कुश्ती (फ्री स्टाइल), योग, शतरंज, बैडमिन्टन, टेबल टेनिस, टेनिस, तैराकी और बॉक्सिंग की स्पर्धाएं होंगी। वहीं सामूहिक खेलों में हॉकी, कबड्डी, बॉस्केटबाल, फुटबाल, हैण्डबाल, खो-खो और बॉलीबॉल की प्रतियोगिताएं होंगी। बहतराई स्टेडियम के साथ ही पिंक स्टेडियम गांधी चौक, बिलासा कॉलेज, संजय तरण पुष्कर, रेलवे बॉक्सिंग रिंग, पुलिस मैदान, साइंस कॉलेज आदि स्थलों पर ये प्रतियोगिताएं होंगी। बिलासपुर के अलग-अलग छात्रावासों में महिला एवं पुरूष खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है। 

राम नवमी पर बड़ा हादसा : हवन कर रहे थे श्रद्धालु, तभी ढह गई बावड़ी की छत, 25 से ज्यादा श्रद्धालु गिरे
ऑयल पुलिंग का तरीका फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण…
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: योग करबो-स्वस्थ रहिबो के विचार के साथ प्रदेश में 10 लाख से अधिक लोग करेंगे योग… मुख्यमंत्री सहित मंत्री-विधायक और अधिकारी-कर्मचारी भी होंगे शामिल
रायपुर पुलिस ने दो राज्यों में की रेड, 6 राज्यों के 14 सटोरिए पकड़ाए, आईपीएल मैचों पर लग रहा था सट्टा
संभाग स्तरीय महिला नगर सैनिकों का बुनियादी प्रशिक्षण सम्पन्न, 434 महिला सैनिकों ने ली कर्तव्य की शपथ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में 845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन के लिए 20 से 23 अगस्त तक रायपुर में ओपन काउंसिलिंग
Next Article Breaking News : भिलाई नगर निगम के नए भवन का रास्ता साफ, सीएम साय ने की 20 करोड़ की घोषणा

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?