ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीएम साय ने बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत, नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

सीएम साय ने बीजापुर आईईडी ब्लास्ट में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि, कहा- व्यर्थ नहीं जाएगी शहादत, नक्सलवाद का खात्मा हमारा संकल्प

By Mohan Rao
Published: August 18, 2025
Share
सीएम साय ने दी शहीद जवान को श्रद्धांजलि
SHARE

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट की घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने इस ब्लास्ट में शहीद डीआरजी जवान दिनेश नाग को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।

बता दें सोमवार को बीजापुर जिले के राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में नक्सलियों ने आईईडी बम लगाया था। सर्चिंग पर निकले जवान इसकी चपेट में आ गए। आईजी बस्तर सुंदरराज पी ने बताया कि राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में डीआरजी टीम द्वारा माओवाद विरोधी अभियान के दौरान सुबह एक आईईडी विस्फोट हुआ। एक डीआरजी जवान दिनेश नाग शहीद हो गए हैं और तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस घटना में जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के जवान श्री दिनेश नाग के शहीद होने तथा तीन जवानों के घायल होने की सूचना मिली है। मुख्यमंत्री साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल दे। उन्होंने घायल जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर में चल रहे नक्सल उन्मूलन अभियान से नक्सली पूरी तरह हताश हो चुके हैं और इसी हताशा में इस प्रकार की कायराना हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि DRG के जवान श्री दिनेश नाग की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद का खात्मा हमारा दृढ़ संकल्प है और इस दिशा में हम हर हाल में सफल होंगे।

अखिल भारतीय तेलुगु सेना की दुर्ग जिला इकाई का गठन, महिला विंग की भी घोषणा… इन्हें मिली जिम्मेदारी
मिशन इम्पॉसिबल: ‘डेड रेकनिंग’ में मौत को मात देने वाले स्टंट के बारे में बताया टॉम क्रुज ने
इटारसी में 13 जुलाई को आयोजित होगा ‘प्रदेश स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह’, यूपी कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल होंगे मुख्य अतिथि
Credit card fraud : भिलाई में मोबाइल हैक कर एसबीआई व एक्सिस कार्ड के अकाउंट से पार किए डेढ़ लाख
Breaking News : सीएम भूपेश बघेल ने की आदिपुरुष को बैन करने की मांग.. ट्वीट कर कहा- केन्द्रीय गृहमंत्री शाह आज ही करें घोषणा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 305 # 18 August 2025
Next Article छत्तीसगढ़ में 845 नव पदोन्नत प्राचार्यों के पदांकन के लिए 20 से 23 अगस्त तक रायपुर में ओपन काउंसिलिंग

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?