ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: बिल्हा के शेख जमशेर के हर महीने बच रहे 3 हजार रूपए
Share
Notification Show More
Latest News
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद
October 9, 2026
प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश
October 9, 2026
राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित
October 9, 2026
युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना: बिल्हा के शेख जमशेर के हर महीने बच रहे 3 हजार रूपए

By Mohan Rao Published August 14, 2025
Share
SHARE

रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से आम लोगों बड़ी राहत मिल रही है। पर्यावरण संरक्षण के साथ ही भारी भरकम बिजली बिल की भी बचत हो रही हैं। बिलासपुर जिले के बिल्हा के जमशेर मोहम्मद शेख ने अपनी छत पर 3 किलोवाट का सोलर प्लांट लगवाया है जिससे उन्हें प्रतिमाह लगभग 3 हजार की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि सोलर प्लांट की कुल लागत 1 लाख 85 हजार रुपये आई। इसमें से केंद्र सरकार से 78 हजार रुपये की सब्सिडी भी मिली है और राज्य सरकार से भी तीस हजार रूपए की सब्सिडी जल्द ही मिलने वाली है।

मोहम्मद जमशेर ने बताया कि सोलर प्लांट लगाने से पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल ढाई से 3 हजार आता था, पीएम सूर्यघर योजना के विषय में जानकारी मिलने पर उन्होंने बिजली विभाग से संपर्क कर प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ लिया। अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है। इससे उन्हें आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिल रही है। उन्होंने कहा कि अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण की सरकार की यह पहल बिजली उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचा रही है। उन्होंने बताया कि आवेदन करने के दस दिनों के भीतर उनके घर पर सेटअप लग गया। इस महत्वपूर्ण योजना के लिए केंद्र और राज्य सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि सोलर सिस्टम का रख रखाव बेहद आसान है और इसमें किसी तरह का अतिरिक्त खर्च भी नहीं आता है। उन्होंने इसे बेहद उपयोगी बताते हुए सभी से योजना का लाभ लेने की अपील की।

सरकार से मिल रही है सब्सिडी
उल्लेखनीय है कि इस योजना के तहत स्थापित सोलर रूफटॉप संयंत्र विद्युत ग्रिड से नेट मीटरिंग के माध्यम से जोड़ा जाता है। उपभोक्ता अपनी जरूरत से अधिक बिजली का उत्पादन कर ग्रिड को सप्लाई कर सकते हैं, जिससे उनका बिजली बिल शून्य होने के साथ-साथ अतिरिक्त आय भी प्राप्त होती है। इस योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट का सोलर प्लांट स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 30 हजार रुपए और राज्य सरकार से 15 हजार रुपए की कुल 45 हजार रुपए की सब्सिडी मिलेगी, 2 किलो वॉट पर केंद्र से 60 हजार और राज्य से 30 हजार, वहीं 3 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित करने पर केंद्र सरकार से 78 हजार रुपए एवं राज्य सरकार से 30 हजार रुपए कुल 1 लाख 8 हजार रुपए का अनुदान प्राप्त होगा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं को https:@@pmsuryaghar.gov.in वेबसाइट या पीएम सूर्यघर मोबाइल ऐप पर पंजीयन कराना होगा।

You Might Also Like

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

अतिक्रमण के खिलाफ एनएचएआई की सख्त कार्रवाई, तेलीबांधा में अवैध एंट्री बंद

प्रमुख सचिव बोरा ने किया आईटीएमएस वार रूम का निरीक्षण, बेहतर प्रबंधन के लिए कार्ययोजना बनाने का निर्देश

राज्यसभा चुनाव : यूपी की10 सीटों पर बिना वोटिंग जीत, भाजपा के 8 और सपा के दो उम्मीदवार निर्वाचित

युवा शक्ति की सक्रिय भागीदारी से ही होगा विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao August 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में फटा बादल, अब तक 12 लोगों के शव बरामद…. राहत कार्य में जुटा प्रशासन
Next Article मुख्यमंत्री साय ने धरमजयगढ़ में 62.36 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात, 45 कार्यों का लोकार्पण व 70 कार्यों का भूमिपूजन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?