ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अमानक खाद की बिक्री पर सख्ती, महासमुंद में लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद जब्त, कृषिविभाग की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार
September 16, 2026
झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला
September 16, 2026
राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग
September 16, 2026
मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन
September 16, 2026
डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात
September 16, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedMahasamundRaipur

अमानक खाद की बिक्री पर सख्ती, महासमुंद में लाइसेंस निरस्तीकरण एवं अमानक खाद जब्त, कृषिविभाग की कार्रवाई

By Mohan Rao Published August 13, 2025
Share
उर्वरक की कालाबाजारी
SHARE

रायपुर। राज्य में किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद-बीज उपलब्ध कराने के शासन के निर्देश के परिपालन में जिलों में विक्रेता संस्थानों की सघन जांच-पड़ताल की कार्रवाई जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा लगातार की जा रही है। अमानक उर्वरक एवं विक्रय में गड़बड़ी का मामला पकड़ में आने पर विक्रेता संस्थानों के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई जारी है।

इसी कड़ी में महासमुंद जिले में अमानक डीएपी खाद के विक्रय का मामला पकड़ में आने पर संबंधित संस्थान के लाईसेंस के निरस्तीकरण के साथ ही खाद को राजसात किए जाने की कार्रवाई की जा रही है। उप संचालक कृषि महासमुंद ने बताया कि किसानों की शिकायत के आधार पर जांच में मेसर्स लक्ष्मी कृषि सेवा केन्द्र, खट्टी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए अमानक डी.ए.पी. उर्वरक के विक्रय पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है।

यह शिकायत ग्राम परसदा और हिच्छा के किसानों ने की थी। ग्राम परसदा के किसान सिन्हा द्वारा उक्त संस्थान से क्रय की गई डीएपी खाद में नमी और उसकी गुणवत्ता निम्न स्तर की पायी गई, जिसका सेंपल लेकर उर्वरक गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, लाभांडी रायपुर में जांच कराए जाने पर डीएपी खाद अमानक स्तर की पाई गई। फलस्वरूप संबंधित फर्म का उर्वरक विक्रय लाइसेंस निरस्त करने के साथ ही और अमानक डी.ए.पी. को राजसात करने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी समलेश्वरी कृषि सेवा केन्द्र, परसकोल में अवैध रूप से रखे गए 57 बोरी डी.ए.पी. उर्वरक को राजसात किया गया था। उप संचालक कृषि श्री कश्यप ने कहा कि जिले में अमानक उर्वरक विक्रय और अवैध भंडारण के विरुद्ध सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी, ताकि किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद मिले।

You Might Also Like

विदेश में MBA और नौकरी दिलाने का झांसा देकर 19 लाख की ठगी, महिला सहित तीन गिरफ्तार

झीरम नक्सली हमले के 10 दोषियों को मृत्युदंड, 13 साल बाद आया फैसला

राज्य योजनाओं में लागू होगा S-SNA मॉडल, योजनाओं की राशि का होगा पारदर्शी व प्रभावी उपयोग

मुख्यमंत्री साय ने एचडीएफसी बैंक के छत्तीसगढ़ में 25 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लोगो का किया विमोचन

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने एम्स रायपुर में महाराष्ट्र सड़क हादसे के घायलों से की मुलाकात

Mohan Rao August 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Breaking News : दिसंबर तक पूरी हो जाएगी दल्लीराजहरा–रावघाट रेल परियोजना, तारोकी–रावघाट खंड का अधिकांश कार्य पूरा
Next Article सीएम साय का संकल्प : विकास का अधूरा सपना अब होगा पूरा, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में विकास को मिलेगी नई रफ्तार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?