ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा : 7 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे सभी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeatured

नेशनल हाइवे पर बड़ा हादसा : 7 बच्चों सहित 11 लोगों की दर्दनाक मौत, खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे सभी

By Mohan Rao
Published: August 13, 2025
Share
दौसा में हादसा
SHARE

दौसा ए.। राजस्थान के दौसा में नेशनल हाईवे पर बुधवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कुल 11 लोगों की मौत हो गई है और 20 से अधिक घायल हैं। सभी खाटू श्याम मंदिर से लौट रहे थे और इस दौरान दौसा में हादसे का शिकार हो गए। मृतकों में 7 बच्चे व 4 महिलाएं भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि बैसई थाना क्षेत्र में यह दुर्घटना हुई है। इसमें यात्रियों से भरी पिकअप यहां कंटेनर के पीछे वाले हिस्से से टकराई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि संभवत: रात में नींद की झपकी आने की वजह से यह हादसा हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बुधवार तड़के 3:30 से 4 बजे के बीच हुआ। सवारियों से भरे पिकअप वाहन और ट्रेलर के बीच टक्कर हो गई। पिकअप वाहन और ट्रेलर की भिड़ंत के कारण हुई इस दुर्घटना में कई घायल लोगों की हालत गंभीर है, जिसके चलते मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। स्थानीय पुलिस और दौसा प्रशासन ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पतालों में भर्ती कराया है।

सभी मृतक उत्तरप्रदेश के एटा जिले के निवासी थे। घटना की सूचना मिलते ही दौसा के कलेक्टर देवेंद्र कुमार और पुलिस अधीक्षक सागर राना भी तुरंत मौके पर पहुंच गए। कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने बताया कि ये यात्री खाटू श्यामजी के दर्शन करके उत्तरप्रदेश की तरफ जा रहे थे। हादसे में 11 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जबकि 8 लोगों को जयपुर रैफर किया गया है। इसके अलावा 4 मरीज जिला अस्पताल में इलाजरत हैं।  मृतकों में 4 महिलाएं और 7 बच्चे शामिल हैं। गंभीर रूप से घायल लगभग 20 में से 8 लोगों को जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां 4 से 5 लोगों को आईसीयू में रखा गया है।

हादसे में मरने वालों में पूर्वी (3) पुत्री संजीव, प्रियंका (25) पत्नी संजीव, दक्ष (5) पुत्र जयप्रकाश, शीला पत्नी जयप्रकाश, अंशु (26) पुत्र संतोष, सीमा (23) पत्नी मनोज, मनोज (25) पुत्र लाखन, नैतिक (8) पुत्र सौरभ, प्रियंका पत्नी लाखन, रीता (26) पत्नी सौरभ, लक्ष्य (7) पुत्र सौरभ, नीरज (20) पत्नी जशवंत, सौरभ (26) पुत्र खूबकरण शामिल हैं। सौरभ (32) पुत्र ज्ञान सिंह राजपूत गंभीर घायल हुए हैं. इन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैफर कर दिया है।

सीएम भजनलाल ने दुख जताया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ट्वीट करके हादसे पर दुख जाताया है। उन्होंने कहा- दौसा में भीषण सड़क हादसे में जनहानि का समाचार अत्यंत दु:खद है। जिला प्रशासन को घायलों का त्वरित एवं समुचित उपचार सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान दें व घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

विधायक देवेंद्र यादव ने सदन में उठाया केमिकल पानी का मुद्दा, खुर्सीपार में पानी टंकी निर्माण जल्द पूर्ण कराने की मांग
कोरोना से बाचव के लिए रेलवे का बड़ा कदम, स्टेशनों पर मिलेंगे डिस्पोजेबल कंबल-चादर और तकिया
शांतिपूर्ण मतदान के लिए सीएम साय ने जताया आभार, कहा- अटल विश्वास पत्र पर दिखा जनता का भरोसा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया वृक्षारोपण, रोपा पीपल का पौधा
एसआर हॉस्पिटल चिखली दुर्ग में 3 साल के बच्चे को मिला नया जीवन…. चावल के गर्म पसिए से 50 फीसदी झुलसा बच्चा अब है पूरी तरह स्वस्थ्य
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हर घर तिरंगा अभियान : भिलाई में बीएसएफ जवानों ने निकाली तिरंगा साइकिल व बाइक रैली, लोगों को किया जागरूक
Next Article सीएम साय की पहल पर छत्तीसगढ़ को मिली डीएपी और यूरिया के अतिरिक्त आबंटन की मंजूरी

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?