ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल पुनर्वास केंद्र में रक्षाबंधन, डिप्टी सीएम ने आत्मसमर्पित माओवादी बहनों से राखी बंधवाई, पूरा किया अपना वादा
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

नक्सल पुनर्वास केंद्र में रक्षाबंधन, डिप्टी सीएम ने आत्मसमर्पित माओवादी बहनों से राखी बंधवाई, पूरा किया अपना वादा

By Mohan Rao
Published: August 10, 2025
Share
डिप्टी सीएम विजय शर्मा को राखी बांधती महिला
SHARE

सुकमा। रक्षाबंधन के अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सुकमा में एक भावनात्मक और ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लिया। नक्सल पुनर्वास केंद्र सुकमा में आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और बस्तर फाइटर के दीदियों ने उपमुख्यमंत्री को राखी बांधकर भाईचारे, विश्वास और शांति का सशक्त संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि विगत माह जब मैं सुकमा आया था तो मैंने पुनर्वास केंद्र की बहनों से वादा किया था कि रक्षाबंधन का पर्व आपके साथ मनाऊंगा। आज रक्षाबंधन के पावन अवसर पर मेरा यह वादा पूरा हुआ।

सुकमा में रक्षाबंधन का यह अवसर केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि सामाजिक जुड़ाव और स्थायी शांति का प्रतीक है। आप सभी को मैं यह विश्वास दिलाता हूँ कि जब तक आपका भाई है आपको चिंता करने या डरने की कोई बात नहीं है। आप अपने परिचितों को भी बताइए कि उधर कुछ नई रखा है पुनर्वास करें और समाज की मुख्य धारा में जुड़ें। आपके लिए प्रशिक्षण, खेल, मूवी, सांस्कृतिक कार्यक्रम आदि की व्यवस्था की जाएगी। आप सबके संपूर्ण व्यवस्थापन की जिम्मेदारी हमारी है। इसके साथ ही आप सभी को जल्द ही रायपुर भ्रमण में लेकर जाएँगे। कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने आत्मसमर्पित माओवादियों से बातचीत की और कहा की आपका कोई सगा संबंधी किसी जेल में बंद है तो हमें बताना हम आपको उनसे मिलवाने की सम्पूर्ण व्यवस्था करेंगे।

कार्यक्रम के पश्चात नक्सल पुनर्वास केंद्र में पोदला उरस्कना वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत एक पेड़ शहीदों के नाम में शहीद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरपूंजे के नाम पर फलदार वृक्ष का रोपण किया गया। इसके साथ ही अन्य शहीदों के नाम पर भी नक्सल पुनर्वास केंद्र में पौधे रोपे गए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राखी बंधवाकर पर्व की गरिमा बढ़ाई। आयोजन में सुरक्षा बलों के जवान और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिन्होंने इस अनूठे क्षण का साक्षी बनकर बस्तर में भाईचारे की एक नई मिसाल कायम की।

कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग कि सदस्य दीपिका सोरी, जनप्रतिनिधि धनीराम बारसे, जिला पंचायत सदस्य हुंगाराम मरकाम, सचिव छत्तीसगढ़ शासन पंचायत एवं ग्रामीण विकास भीम सिंह, आयुक्त बस्तर संभाग डोमन सिंह, आईजी बस्तर सुन्दरराज पी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, एसपी किरण गंगाराम चव्हाण, डीएफओ अक्षय कुमार भोसले, अतिरिक्त कलेक्टर गजेन्द्र सिंह ठाकुर, सीईओ जिला पंचायत मुकुन्द ठाकुर सहित वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

भारत नेट परियोजना में देरी पर सरकार ने ठेका लेने वाली कंपनी को दिया नोटिस, मांगा जबाव
अतिक्रमण पर चला निगम बुलडोजर, बनाई गई सामानों की जब्ती और दी समझाइश
आईआईटी बॉम्बे ने किया ऑक्सीजन संकट का सरल और त्वरित समाधान…. नाइट्रोजन जनरेटर को ऑक्सीजन जनरेटर में बदल कर ऑक्सीजन की कमी को हल करने का सुझाया रास्ता
Bhilai Breaking : मरोदा डेम में डूबा बालक, दोस्तों के साथ पहुंचा था पिकनिक मनाने
कोराना ने बढ़ाई चिंता: सक्रिय मरीज 15 लाख के पार, 2.71 लाख से अधिक मामले, 314 की मौत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रक्षाबंधन पर जशपुर एक्सप्रेस का शुभारंभ, बिहान की 12 दीदियों को ई-रिक्शा का उपहार
Next Article शिवनाथ नदी में डूबा युवक, दोस्तों के साथ गया था घूमने, तेज बहाव में बहा… देर शाम मिला शव

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?