ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, जशपुर में टांगी मारकर बेरहमी से किया कत्ल
Share
Notification Show More
Latest News
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा
October 10, 2026
जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका
October 9, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार, जशपुर में टांगी मारकर बेरहमी से किया कत्ल

By Mohan Rao Published August 8, 2025
Share
हत्या का आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में कलयुगी बेटे ने अपनी की मां की बेरहमी से हत्या कर दी। घर की परछी पर चटाई बिछाकर सो रही मां से पहले विवाद हुआ और इसके बाद उसने टांगी से ताबड़तोड़ वार किए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना बुधवार दोपहर की है। मामला जिले के तुमला थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार 6 अगस्त को प्रार्थी सुबरन राम ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई। उसने अपनी शिकायत बताया कि उसकी बहन दशमती बाई व उसका भांजा कमल राम ग्राम गौरीघाट में रहते हैं। 6 अगस्त 25 को वह उनके घर पर गया था। दोपहर को सभी खाना खाकर आराम कर रहे थे। उसकी बहन दशमती बाई, उसके घर की परछी में चटाई बिछा कर लेटी हुई थी। कुछ देर बाद चीखने चिल्लाने की आवाज आई तो सुबरन बाहर निकला। देखा कि उसका भांजा कमल राम अपनी मां पर टांगी से वार कर रहा है। जब तक वह पहुंचा दशमती बाई की मौत हो चुकी थी। वहीं घटना के बाद कमल राम वहां से भाग गया।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी कमल राम उम्र 25 वर्ष के खिलाफ थाना तुमला में हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्ट मार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए आरोपी को चंद घंटों के भीतर ही हिरासत में ले लिया। आरोपी ने बताया कि उसका मां से विवाद होता रहता था इसलिए उसने उसकी हत्या कर दी। आरोपी कमल राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी तुमला निरीक्षक कोमल नेताम, प्रधान आरक्षक फ्रांसिस बेक, आरक्षक हीरा लाल यादव, नगर सैनिक बेनुधर बारीक व देवनन्दन राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि थाना तुमला क्षेत्र में अपनी मां की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है, उसके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जब्त किया गया है।

You Might Also Like

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी, जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : मुख्यमंत्री साय

हाईकोर्ट की रोक के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने स्थगित की सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा

जूडो सिखाता है साहस, आत्मसंयम और अनुशासन का पाठ: राज्यपाल डेका

Mohan Rao August 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दुर्ग में लिफ्ट देने के बहाने राहगीर से लूट, बाइक सवार बदमाशों ने सुनासान जगह पर मारपीट कर की लूट
Next Article समाज सेवा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए डॉ. अरुण सिंह सिसोदिया को डॉक्टरेट मानद उपाधि

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?