ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी… अब तक तीन आतंकी ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी… अब तक तीन आतंकी ढेर

By Om Prakash Verma
Published: August 3, 2025
Share
Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी… अब तक तीन आतंकी ढेर
Kulgam Encounter: कुलगाम में तीसरे दिन भी एनकाउंटर जारी… अब तक तीन आतंकी ढेर
SHARE

जम्मू (एजेंसी)। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले के अखल देवसर इलाके में तीसरे दिन भी आतंकियों से मुठभेड़ जारी है। आज तीसरे दिन एक और आतंकवादी मारा गया है। शनिवार को दो आतंकी मारे गए थे। जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने कुलगाम जिले में शनिवार को लश्कर-ए-ताइबा के हारिस नजीर समेत दो आतंकियों को मार गिराया था। ये जिले में अखल के जंगल में छिपे थे। इसमें एक सैन्य अधिकारी के घायल होने की भी सूचना है। उन्हें श्रीनगर में सेना के 92 बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। क्षेत्र में और आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका के चलते सैन्य ऑपरेशन जारी है। शनिवार की रात में गोलीबारी होती रही।

शनिवार को पुलिस के एक अधिकारी ने दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि की। ड्रोन से दोनों के शव जंगल में पड़े देखे गए हैं। हारिस को सुबह मार गिराया गया तो दूसरे आतंकी को दोपहर को ढेर कर दिया गया। जबकि तीसरे आतंकी को रविवार को मारा गया।

हारिस पुलवामा के कच्चीपोरा का रहने वाला था। वह लश्कर के सी श्रेणी का आतंकी था। हारिस 24 जून 2023 में आतंकी बना था। बायसरन आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की ओर से जारी 14 आतंकियों की सूची में हारिस का भी नाम था। दूसरे आतंकी की देर रात तक पहचान नहीं हो पाई थी। सैन्य ऑपरेशन से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार रात करीब आठ बजे देवसर में अखल के जंगल में चार से पांच आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।

गोलीबारी करते हुए जंगल में भाग गए थे आरोपी
इसके बाद सेना की 9 राष्ट्रीय राइफल्स ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी), कुलगाम पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों से मुठभेड़ हो गई लेकिन आतंकी गोलीबारी करते हुए अंधेरे की आड़ में जंगल के भीतरी क्षेत्र में भाग निकले।
जम्मू-कश्मीर पुलिस के कश्मीर जोन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अंधेरा होने के चलते इलाके की सख्त घेराबंदी की गई। आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच रात भर रुक-रुककर फायरिंग होती रही। शनिवार सुबह होते ही जवानों ने कार्रवाई और तेज की।

एके राइफल, दो मैगजीन, कुछ हथगोले और अन्य गोला-बारूद बरामद
इसी दौरान आतंकियों से फिर से सामना हुआ। इसके बाद दोपहर तक दो आतंकी मार गिराए। मारे गए आतंकियों से एक एके राइफल, दो मैगजीन, कुछ हथगोले और अन्य गोला-बारूद बरामद हुआ है। जबकि शनिवार रात में भी गोलीबारी होती रही। एक और आतंकी को मार गिराया गया।

सैन्य अधिकारी के कंधे पर लगी गोली
सूत्रों ने बताया कि सैन्य ऑपरेशन के दौरान सेना का एक अधिकारी के कंधे पर गोली लगी है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि, इसकी कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

एक सप्ताह में तीसरी मुठभेड़
जम्मू-कश्मीर में इस सप्ताह में यह तीसरी मुठभेड़ है। गत 28 जुलाई को सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन महादेव के तहत लिडवास के जंगलों में तीन आतंकी मारे गए थे। ये तीनों बायसरन आतंकी हमले में शामिल थे। इसके बाद 31 जुलाई को पुंछ में नियंत्रण रेखा के पास दो आतंकी घुसपैठ के दौरान मारे गए थे।

बीजापुर के दुर्गम नक्सल क्षेत्र में कलेक्टर का पैदल भ्रमण, विकास को मिली नई दिशा
बड़ा फैसला: 31 जुलाई तक सभी बोर्ड मूल्यांकन नीति के आधार पर जारी करें परिणाम, सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश
सीएम बघेल के पिता की टीएस सिंहदेव को दो टूक- कभी सीएम नहीं बन पाएंगे
छत्तीसगढ़ में हिंदुत्व पर भाजपा का नया प्रयोग!…. कांग्रेस के सॉफ्ट हिंदुत्व पर भाजपा का कट्टर हिंदुत्व दाँव
Gustakhi Maaf: शिवलिंग पर चढ़ा दी अपनी जीभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत से झगड़ा मोल लेना बड़ी भूल, बिजनेस टाइकून ने डोनाल्ड ट्रंप को चेताया, भारत तेजी से बढ़ती इकोनॉमी भारत से झगड़ा मोल लेना बड़ी भूल, बिजनेस टाइकून ने डोनाल्ड ट्रंप को चेताया, भारत तेजी से बढ़ती इकोनॉमी
Next Article मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने शबरी एंपोरियम, और गारमेंट फैक्ट्री का किया अवलोकन

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?