ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नियद नेल्ला नार योजना से बदल रहे नक्सल प्रभावित क्षेत्र, सुकमा के गोलाकोण्डा में शुरू हुई जियो की 4G सर्विस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedSukma

नियद नेल्ला नार योजना से बदल रहे नक्सल प्रभावित क्षेत्र, सुकमा के गोलाकोण्डा में शुरू हुई जियो की 4G सर्विस

By Mohan Rao
Published: July 31, 2025
Share
सुकमा के गोलकोंडा में जियो की 4 जी सर्विस शुरू
SHARE

सुकमा। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब परिवर्तन साफ दिखने लगा है। छत्तीसगढ़ शासन की नियद नेल्ला नार योजना से क्षेत्रोंं की तस्वीर बदल रही है। इसी कड़ी में सुकमा जिले के गोलाकोण्डा सुरक्षा कैम्प में जियो 4G मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत कर दी गई है। सुरक्षा बलों की सुरक्षा के साथ-साथ अब आसपास के दर्जनों गांवों को मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी की सौगात मिल गई है।

गोलाकोण्डा में लगाए गए नए मोबाइल टॉवर से अब गुण्डम, ओईगुड़ेम, भट्टीगुड़ेम, मड़कामीपारा, तुमीरपारा, रेंगापारा सहित आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों को संचार और ऑनलाइन सेवाओं की बेहतर सुविधा मिल सकेगी। वर्षों से मोबाइल नेटवर्क और इंटरनेट के लिए तरसते ग्रामीणों के चेहरे अब खिल उठे हैं। खासकर छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई में इससे काफी सहूलियत मिलेगी।

“नियद नेल्ला नार” योजना के तहत यह पहल इस बात का प्रमाण है कि शासन और सुरक्षा बल केवल सुरक्षा तक सीमित नहीं हैं, बल्कि विकास के वाहक भी हैं। बीते दो वर्षों में सुकमा जिले के 31 भीतरी इलाकों में जियो के 4G टावर लगाए जा चुके हैं, जिससे हजारों ग्रामीणों और सुरक्षा बलों को तकनीकी रूप से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस कार्य में 165वीं वाहिनी सीआरपीएफ, जिला प्रशासन और सुकमा पुलिस की भूमिका विशेष रूप से उल्लेखनीय रही है।

नेटवर्क सुविधा शुरू होते ही क्षेत्र के लोगों ने सुरक्षा बलों और प्रशासन के प्रति आभार जताया और इसे “विकास की दिशा में बड़ा कदम” बताया। इंटरनेट सुविधा से अब स्थानीय लोग देश-दुनिया की खबरों से भी जुड़ सकेंगे। सुकमा पुलिस ने जानकारी दी है कि जिले के अन्य अंदरूनी क्षेत्रों में भी तेजी से नए मोबाइल टावर लगाने का कार्य प्रगति पर है, ताकि दूरदराज के हर गांव तक संचार की पहुंच सुनिश्चित की जा सके। इस कदम से शासन की यह योजना न केवल ग्रामीणों का जीवन आसान बना रही है, बल्कि यह एक सकारात्मक बदलाव की बुनियाद भी रख रही है।

युवा कांग्रेस ने फूंका पूर्व सीएम डॉ रमन का पुतला, कांग्रेस नेताओं पर विवादित बयान का जताया विरोध
राज्यपाल सुश्री उइके ने राजिम माघी पुन्नी मेला में सन्त समागम का शुभारंभ किया
दर्दनाक हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर, नौ लोगों की मौत
जिला अस्पताल में 999 ऑपरेशन माइनर व मेजर ऑपरेशन, 543 की हुई नार्मल डिलीवरी
क्या आप जानते हैं तिरुपति बालाजी की कुल संपत्ति, बड़ी-बड़ी कंपनियों से भी ज्यादा है इसकी नेटवर्थ… जानें कितनी है मंदिर की कुल संपत्ति
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्तर को आकांक्षी जिला श्रेणी में मिला राज्य स्तरीय गोल्ड मेडल तोकापाल विकासखंड को मिला कांस्य पदक
Next Article फिर से शुरू होगा सी-मार्ट, मदर्स मार्केट की दुकानें भी खुलेंगी, आयुक्त पाण्डेय ने निरीक्षण कर अफसरों को दिए निर्देश

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?