ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर
September 29, 2026
दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार
September 29, 2026
मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद
September 29, 2026
छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला
September 29, 2026
शहरी स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं के कार्यों में आएगी तेजी, केंद्र सरकार देगी विशेष तकनीकी सहयोग और मार्गदर्शन
स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल
September 29, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे

By Om Prakash Verma Published July 30, 2025
Share
राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे
राखी भेजने डाकघर में लगी लंबी कतार, डाकघरों में रजिस्ट्री बंद, महंगे स्पीड पोस्ट से ही पार्सल भेज सकेंगे
SHARE

रायपुर। राखी त्यौहार नजदीक है ऐसे में डाकघरों में भीड़ लगना लाजिमी है। रक्षाबंधन का त्यौहार भाई-बहनों का पवित्र त्यौहार है। घर से दूर रह रहे जो भाई राखी पर अपने घर नहीं आ सकते तो बहनें अपने भाईयों को डाक के माध्यम से राखियां भेजती हैं। यहीं कारण है कि डाकघर में लंबी कतारें देखने को मिल रही है। वहीं भारतीय डाक विभाग 50 वर्षों से अधिक समय से चली आ रही अपनी एक नागरिक सेवा को बंद करने का फैसला किया है। डाक विभाग देश के भीतर 1 सितंबर से डाक पार्सल की रजिस्ट्री बुकिंग सेवा बंद कर रहा है। इस सस्ती सेवा के बदले अब नागरिक महंगी स्पीड पोस्ट से अपने सामान वस्तुएं भेज सकेंगे।

मिली जानकारी के अनुसार डाक विभाग ने अपनी कई दशकों पुरानी विश्वसनीय रजिस्ट्री सेवा को स्पीड पोस्ट सर्विस में समायोजित (मर्ज) कर दिया है। विभाग के उप महानिदेशक (मेल) दुष्यंत मुदगिल ने देश भर के पोस्ट मास्टर को पत्र भेजकर कहा कि यह मर्जर 1 सितंबर से लागू किया जा रहा है। डाक घरों में अब केवल स्पीड पोस्ट की ही बुकिंग होगी। नो प्राफिट नो लास के ध्येय के साथ नागरिकों को सेवा सुविधा देने वाला डाक विभाग अब व्यवसाय के नजरिए से पुरानी सेवाओं को बंद कर महंगी सेवाएं शुरू कर रहा है। इसी सिलसिले में ही रजिस्ट्री बुकिंग बंद कर रहा है।

विभाग का दावा है कि इस पहल का उद्देश्य मेल सेवाओं को सुव्यवस्थित करना, परिचालन दक्षता को बढ़ाना, ट्रैकिंग तंत्र में सुधार करना, तथा एकीकृत ढांचे के तहत समान सेवाओं को समेकित करके ग्राहकों को अधिक सुविधा प्रदान करना है। इस संशोधित परिचालन ढांचे के साथ संरेखण सुनिश्चित करने पंजीकृत डाक के संदर्भों को स्पीड पोस्ट प्रतिस्थापित किया जा रहा है।

यहां बता दें कि अब तक नागरिकों को 20 ग्राम के न्यूनतम वजनी सामान को भेजने के लिए मात्र 26-27 रूपए खर्च करने पड़ते थे। लेकिन अब स्पीड पोस्ट बुकिंग पर विभाग 75 फीसदी अधिक 41 रू देने होंगे। इसी अनुपात में अधिकतम 35 किलो के पार्सल बुकिंग पर दूरी के अनुसार हजारों रुपए वसूलेगा। इससे विभाग को रोजाना करोड़ों रुपए की आय होगी। अकेले रायपुर में ही औसतन 10 हजार से अधिक की स्पीड पोस्ट बुकिंग की जाती है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब तक रजिस्ट्री और स्पीड पोस्ट दोनों ही सेवा संचालित करने में बुकिंग से लेकर सुपुर्दगी तक डबल मैनपावर इस्तेमाल हो रहा था। अब इस समायोजन से इसमें कमी आएगी।

स्पीड पोस्ट की लेट लतीफ डिलीवरी को लेकर कई वाकिए सामने आ चुके हैं। इसमें परीक्षा की तिथि बीत जाने के बाद प्रवेश पत्र का मिलना, रक्षाबंधन त्यौहार के 15 दिनों बाद राखी मिलना और नौकरियों के लिए आवेदन की तिथि पूरी होने के बाद आवेदन पहुंचने के उदाहरण आम रहे हैं। स्पीड पोस्ट में पावती (एक्नालेजमेंट) की सुविधा न होने से भी विभाग डिलीवरी में ढिलाई और लापरवाही बरतता रहा है। जबकि रजिस्ट्री में पावती की अनिवार्यता उसे विश्वसनीय और डिलीवरी का भरोसा दिलाता है।

एक और डाक कर्मी ने पदोन्नति ठुकराई
दूसरी ओर एक और डाक कर्मचारी ने पोस्ट मास्टर ग्रेड की पदोन्नति को डिक्लाइन कर दिया है। डब्ल्यू आर एस डाकघर के पीए राजू गजेंद्र ने एलएसजी पीए की पदोन्नति न लेने का फैसला किया है। इससे पहले 4 जुलाई को पदोन्नत डेढ़ दर्जन पीए में से 14 लोगों ने 22 जुलाई को प्रमोशन डिक्लाइन कर चुके हैं। इस बीच एलएसजी पदोन्नत कर सड्डू उप डाकघर भेजे गए आशुतोष सिंह का मुख्य डाकघर तबादला किया गया। सिंह इसके लिए प्रयासरत थे। इसके साथ ही सड्डू उप डाकघर को डाउन ग्रेड भी किया गया है।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ के रायपुर और बिलासपुर समेत 24 राज्यों के 50 शहर बनेंगे स्वच्छता के मॉडल शहर

दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्रवाई : कमीशन के लालच में बेंक खातों का दुरुपयोग, 14 आरोपी गिरफ्तार

मुख्यमंत्री साय ने यूथ इनोवेशन एवं एंटरप्रेन्योरशिप कॉन्क्लेव में युवाओं और स्टार्टअप उद्यमियों से किया संवाद

छत्तीसगढ़ के प्रशासनिक महकमे में बड़ा फेरबदल : 125 अफसरों का तबादला

स्वच्छता की राष्ट्रीय पहल ‘प्रगति-50’ में रायपुर और बिलासपुर शामिल

Om Prakash Verma July 30, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी युवाओं को क्रिकेट में आगे बढऩे के मिलेंगे बेहतरीन अवसर, नवा रायपुर में स्थापित होगी अत्याधुनिक क्रिकेट एकेडमी
Next Article जलकंठेश्वर मंदिर, सेक्टर-6 में 11000 पार्थिव शिवलिंगों का भव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न, किया गया शिवभक्ति का प्रसार जलकंठेश्वर मंदिर, सेक्टर-6 में 11000 पार्थिव शिवलिंगों का भव्य रुद्राभिषेक सम्पन्न, किया गया शिवभक्ति का प्रसार

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?