ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में महिला को डिजिटल अरेस्ट करने वाले दो बदमाश यूपी से गिरफ्तार, सीबीआई अफसर बताकर की थी 12 लाख की ठगी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में महिला को डिजिटल अरेस्ट करने वाले दो बदमाश यूपी से गिरफ्तार, सीबीआई अफसर बताकर की थी 12 लाख की ठगी

By Mohan Rao
Published: July 28, 2025
Share
डिजिटल अरेस्ट के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। डिजिटल अरेस्ट के मामले में भिलाई नगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सेक्टर-7 की रहने वाली महिला को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने और इस मामले में गिरफ्तारी का डर दिखाकर कर डिजिटली अरेस्ट किया। इसके बाद महिला से 12 लाख 50 हजार रुपए वसूल लिए। इस मामले में शिकायत के बाद भिलाई नगर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। चार सप्ताह की मेहनत के बाद पुलिस ने इस मामले में यूपी फतेहपुर से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

इस मामले में 8 जुलाई को सेक्टर -7 निवासी शोभा झा रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि 1 जुलाई को अज्ञात नंबर से काल आया और अपने आप को सीबीआई और काईम ब्रांच कोलावा का अधिकारी बताकर प्रार्थिया को धमकी दी गई। मनी लॉन्ड्रिंग व पैसों की ठगी जैसे अपराध का डर दिखाकर 5 दिन महिला को सेक्टर 07 स्थित आवास पर ही डिजिटल अरेस्ट कर रखा गया। जेल भेजने की धमकी दी गयी जिससे डर कर महिला ने अपनी जमा पूंजी एवं अपने गहनों को मुथूट फायनेंस में गिरवी रख व पेंशन खाते में रकम जमा कर आपरोपियों द्वारा बताये गये बैंक खातों में आरटीजीएस कर दिया। महिला ने 12 लाख 50 रुपए ट्रांसफर किए।  घटना की सूचना प्राप्त होने पर मामले को गंभीरता से लेते हुए विशेष टीम गठित कर मामले की जाँच सायबर टीम को सौपी गई।

सायबर टीम द्वारा आवेदिका से घटना के संबंध में पूछताछ कर घटना में उपयोग किए गए मोबाइल नंबर, बैंक खातों की जानकारी लेकर तकनिकी विश्लेषण किया गया। तकनिकी जांच में फतेहपुर उत्तर प्रदेश में फर्जी सिम की बिक्री के बाद उसका उपयोग संदिग्ध गतिविधियों में होना पाया गया। जांच के बाद सिम कलेक्ट कर फैजल को उपलब्ध कराना पाया गया। फैजल द्वारा फतेहपुर स्थित किराये के मकान में “कॉल कन्वर्टर मशीन” एवं आधुनिक सॉफ्टवेयर के माध्यम से एक समय में लगभग 90 से 100 सिम का उपयोग कर उक्त कॉल को बेचने व फॉरवर्ड करने का कार्य किया जाता था।  

संबंधित सॉफ्टवेयर आरोपी की पहचान को छिपाने के उपयोग में आता है, जिसमें तकनिकी विवेचना जटिल हो जाती है। तकनिकी टीम द्वारा विश्लेषण उपरांत आरोपियों को चिन्हांकित कर घेराबंदी कर पकड़ा गया। मामले में शहबाज़ उर्फ मोह. फैजल अहमद पत्ता मवाना मेरठ यूपी तथा अनस खान पता सिविल लाईन फतेहपुर यूपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 कॉल कन्वर्टर मशीन, 1 लैपटॉप, 105 सिम, 5 मोबाइल जब्त किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई नगर से की जा रही है। उक्त कार्यवाही में थाना नेवई से उप निरीक्षक सुरेन्द्र तारम, एसीसीयू से प्रधान आरक्षक मेघराज चेलक, आरक्षक जावेद हुसैन, जुगनू सिंह एवं थाना भिलाई नगर से पोषण चंद्राकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

छत्तीसगढ़ में लागू हुई नक्सलवादी आत्मसमर्पण व पीड़ित राहत पुनर्वास नीति, सभी जिलों में बनेंगी समितियां
ड्रग इंस्पेक्टर्स एवं मेडिकल स्टोर संचालकों की एक दिवसीय कार्यशाला: न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव ने कहा बिना डॉक्टर की पर्ची के प्रतिबंधित दवा देना कानूनन अपराध
छत्तीसगढ़ समेत 4 राज्य बोले, 1 मई से नहीं शुरू कर पाएंगे वैक्सीनेशन, टीकों की है कमी
आस्था के पावन पर्व कार्तिक पूर्णिमा पर विधायक पहुंचे शिवनाथ तट, जनसुविधाओं के लिए 10 लाख की स्वीकृति
अलर्ट: हरिद्वार से छोड़ा 3.75 लाख क्यूसेक पानी, यूपी में उफान पर गंगा, इन दो जिलों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने किया ‘गौ विज्ञान परीक्षा अभियान 2025’ का शुभारंभ, गौसेवा के साथ किचन गार्डन निर्माण पर भी जोर
Next Article ग्लोबल टाइगर-डे पर छत्तीसगढ़ में बाघ संरक्षण और सामुदायिक भागीदारी पर होगा व्यापक जागरूकता कार्यक्रम
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?