ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, लैंगिक उत्पीड़न रोकने आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन
Share
Notification Show More
Latest News
प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक
October 10, 2026
चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन
October 10, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
October 10, 2026
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय
October 10, 2026
छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
AmbikapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

महिला सुरक्षा को लेकर सरकार ने जारी किए निर्देश, लैंगिक उत्पीड़न रोकने आंतरिक शिकायत समिति का होगा गठन

By Mohan Rao Published July 28, 2025
Share
महिला सुरक्षा पर दिशा निर्देश
SHARE

अम्बिकापुर।  छत्तीसगढ़ में कार्यस्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए हैं।  कार्यस्थल पर महिलाओं की लैंगिक उत्पीड़न के रोकथाम हेतु आंतरिक शिकायत समिति का गठन किया जाएगा। इस संबंध में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी आवश्यक जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग के तहत  महिलाओं का कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न (निवारण, प्रतिषेध और प्रतितोष) अधिनियम 2013 की धारा 4 (1) के तहत  जिले में संचालित सभी विभाग शासकीय एवं गैरशासकीय कार्यालयों/संगठन, उपक्रम, प्रतिष्ठान, उद्यम, संस्थान, कार्यालय, शाखा अथवा इकाई जो प्रत्यक्ष/अप्रत्यक्ष रूप से सरकार/स्थानीय प्राधिकरण/सरकारी कम्पनी/निगम/सहकारी सोसाइटी द्वारा प्रदत्त निधियों द्वारा स्थापित, स्वामित्वाधीन, नियंत्रणाधीन अथवा वित पोषित हो। निजी क्षेत्र का संगठन, उपक्रम, संस्थान, प्रतिष्ठान, सोसाइटी, न्यास, गैर-शासकीय संगठन, ईकाई अथवा सेवा प्रदाता जो वाणिज्यिक, व्यावसायिक, शैक्षिक, मनोरंजन, अद्यौगिक, स्वास्थ्य सेवाएं अथवा वित्तीय क्रियाकलाप कर रहा हो। जिसमें उत्पादन, आपूर्ति, विक्रय, वितरण, अस्पताल अथवा नर्सिंग होम, खेलकूद का संस्थान, स्टेडियम, खेल परिसर, प्रतियोगिता अथवा खेल का स्थान, उन सभी उद्यमों (छोटे बड़े सभी उद्यम/उद्योग विभाग से पंजीकृत होते है) आदि निजी क्षेत्र जहां 10 या 10 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं ऐसे सभी कार्यस्थल पर महिलाओं की लैंगिक उत्पीड़न के रोकथाम हेतु आंतरिक शिकायत समिति का गठन अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि आंतरिक शिकायत समिति में 01 पीठासीन अधिकारी (अध्यक्ष), 02 सदस्य जिन्हें समाज सुधार का अनुभव हो या विधिक ज्ञान हो तथा 01 सदस्य गैर सरकारी संगठनों/संगमों (एन.जी.ओ.) से जो महिलाओं की समस्याओं के प्रति प्रतिबद्ध हो। इनमें से अनिवार्य रूप से नामांकित करते हुए, उक्त समिति  कार्यालय एवं सभी अधीनस्थ शासकीय/अशासकीय कार्यालय/संस्थाओं में भी गठित करने की जाएगी। नाम निर्देशित कुल सदस्यों के कम से कम आधी महिलाएं होंगी।

आंतरिक समिति का पीठासीन अधिकारी तथा प्रत्येक सदस्य अपने नामांकन की तारीख से 03 वर्ष से अनाधिक ऐसी अवधि तक जैसे नियोक्ता द्वारा विनिर्दिष्ट किया जाय, पद धारित करेगा। उक्त आंतरिक शिकायत समिति के गठन नहीं होने की स्थिति में 50 हजार रुपए तक के अर्थदंड का अधिनियम अंतर्गत प्रावधान है। समिति गठन की सूची विभागीय सूचना पटल, विभागीय वेबसाइट एवं संबंधित कार्यालय की समस्त महिला कर्मचारी को अवगत कराना होगा, यदि किसी कारण वश समिति का गठन नहीं होता है तो उसके जिम्मेदार कार्यालय प्रमुख होंगे। उन्होंने समस्त विभागों को आंतरिक शिकायत समिति के गठन की अद्यतन जानकारी शीघ्र जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास विभाग अम्बिकापुर जिला-सरगुजा (छ.ग.) को उपलब्ध कराने आग्रह किया है।

You Might Also Like

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों के हित में बड़ा निर्णय: अब 425 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीदी

Mohan Rao July 28, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article स्वास्थ्य मंत्री ने पीएचसी बंजारीडाड का किया आकस्मिक निरीक्षण, भर्ती मरीजों से की बातचीत, सुविधाओं का लिया जायजा
Next Article महिला शतरंज विश्व चैंपियन बनी दिव्या देशमुख, हमवतन कोनेरू हम्पी को हराया… सीएम साय ने देश की बेटियों को दी बधाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?