ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, आईजी ने कहा- प्रेरणास्रोत मानें नौजवान
Share
Notification Show More
Latest News
डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर
October 10, 2026
shreekanchanpath 357 # 10 October 2026
October 10, 2026
प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक
October 10, 2026
चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन
October 10, 2026
अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

कारगिल युद्ध में शहीद कौशल यादव के शहादत दिवस पर दी गई श्रद्धांजलि, आईजी ने कहा- प्रेरणास्रोत मानें नौजवान

By Mohan Rao Published July 25, 2025
Share
शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा
SHARE

भिलाई। शहीद कौशल यादव के शहादत दिवस पर हुडको कॉलोनी में उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे आईजी रामगोपाल गर्ग ने कहा कि नौजवान पीढ़ी कारगिल युद्ध में शहीद भिलाई शहर के सपूत कौशल यादव के देश के प्रति दिए गए बलिदान को याद करते हुए उन्हें अपना प्रेरणास्रोत मानें। उन्होंने कहा कि शहीद कौशल यादव ने कर्तव्य और देश की रक्षा के लिए अपना जान कुर्बान कर दिया। इसलिए वे हमारे भी प्रेरणास्रोत हैं और हमेशा रहेंगे।

हुडको कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में शहीद कौशल यादव के प्रतिमा स्थल पर उनकी माता सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ एसएसपी विजय अग्रवाल, पुलिस के अधिकारी, सेना के वर्तमान और पूर्व सैनिक, एनसीसी कैडेट्स तथा स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे। उपस्थित जनों ने भारत और पाकिस्तान के बीच वर्ष 1999 में हुए कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त भारतीय सेना के जवान कौशल यादव को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सलामी दी।

आईजी राम गोपाल गर्ग ने कहा कि जिस तरह के जज्बे के साथ शहर के सपूत कौशल यादव ने देश के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिया, वह भावी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्पद है। नौजवान देश और प्रदेश के हित में अपना योगदान दें। आईजी ने शहीद कौशल यादव की माता से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा। छत्तीसगढ़ आर्मी फाउंडेशन के हरप्रीत सिंह ने कहा कि शहीद कौशल यादव की शहादत को उन्होंने देखा और उसी दिन इस मिट्टी की कसम खाकर सेना में जाने का ठाना था। आज यहां पर देढ़ से दो सौ सैनिक और एनसीसी कैडेट्स आएं हैं। निश्चित रूप से इन सभी के लिए शहीद कौशल यादव की शहादत प्रेरणास्रोत बनेगी।

पूर्व सैनिक सेवा परिषद के संस्थापक एवं संरक्षक पवन कुमार निषाद ने कहा कि आज ही के लिए कौशल यादव ने कारगिल युद्ध में देश के लिए बलिदान दिया था। उस युद्ध में भारतीय सेना के 527 अधिकारी और जवान शहीद हुए थे। कौशल यादव को उनकी वीरता के लिए मरणोपरांत वीर चक्र से सम्मानित किया गया था। देश के नौजवानों को उनकी वीरता हमेशा प्रेरणा देती रहेगी। इस अवसर पर एसएसपी विजय अग्रवाल, पूर्व राज्यमंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर नीरज पाल, हुडको के पार्षद व एमआईसी सदस्य सीजू एंथोनी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

You Might Also Like

डोंगरगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी : देर रात घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या, बेटी गंभीर

प्रदर्शन से पहले ही हिरासत में लिए गए दीपके,आशुतोष, सौरव, ध्रुव राठी समेत सीजेपी के 600 समर्थक

चित्रकोट की खूबसूरती और बस्तर की लोक-संस्कृति ने मोहा देशभर से आए अधिकारियों का मन

अवैध खनिज परिवहन पर सख्ती, जीपीएम जिले में रेत और मुरुम से भरे 9 ट्रैक्टर जब्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा सशक्त और विकसित भारत का सपना : मुख्यमंत्री साय

Mohan Rao July 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 282 # 25 July 2025
Next Article रेडक्रॉस के आजीवन सदस्यों को सीएम साय ने किया सम्मानित, बोले- हमारी सरकार बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए संकल्पित है

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?