ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: अबूझमाड़ एनकाउंटर : शव-हथियारों का जखीरा लेकर लौटी फोर्स,  डीवीसीएम कमांडर राहुल पुनेम भी ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BasterBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

अबूझमाड़ एनकाउंटर : शव-हथियारों का जखीरा लेकर लौटी फोर्स,  डीवीसीएम कमांडर राहुल पुनेम भी ढेर

By Mohan Rao
Published: July 20, 2025
Share
मारे गए नक्सलियों के शव
SHARE

नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ इलाके में शुक्रवार को हुई मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बल नक्सलियों के शवों को लेकर शनिवार को जिला मुख्यालय लौट आए है। मारे गए सभी नक्सलियों की शिनाख्त हो चुकी है। सभी नक्सली प्लाटून नम्बर 1 के हैं और इन नक्सलियों पर कुल 48 लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ नक्सलियों का बड़ा लीडर डीवीसीएम कमांडर राहुल पुनेम भी मारा गया। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने शनिवार को पूरे ऑपरेश की विस्तृत जानकारी दी।

भारी मात्रा में हथियार बरामद

बता दें अबूझमाड़ इलाके में शीर्ष नक्सलियों के उपस्थिति की सूचना पर शुक्रवार को कोंडागांव, कांकेर, नारायणपुर, बस्तर जिले की डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की संयुक्त टुकड़ियां रवाना हुई थी। अबूझमाड़ इलाके में दोपहर नक्सली एव सुरक्षा बलों की मुठभेड़ शुरू हो गई। मुठभेड़ में जवानों ने 3 महिला समेत 6 नक्सलियों को ढेर कर दिया। घटना स्थल पर 1 एके 47 रायफल, 1 एसएलआर रायफल, 2 नग बीजीएल लांचर, 12 बोर बंदूक , बड़ी मात्रा में बीजीएल सेल, वाकी टॉकी, एके 47 के कारतूस, एसएलआर कारतूस, विस्फोटक सामग्री सहित दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किए गए थे।

मुठभेड़ को लेकर आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि सुरक्षा एजेंसियों को अबूझमाड़ क्षेत्र में नक्सलियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने इलाके में सर्चिंग ऑपरेशन शुरू किया। दिन भर रुक-रुक कर फायरिंग चलती रही, और सुरक्षाबलों ने इलाके को चारों ओर से घेरते हुए नक्सलियों पर शिकंजा कस दिया। मुठभेड़ में ढेर किए गए नक्सलियों के शवों को जिला मुख्यालय लाया गया है। सभी जवान सकुशल वापस लौट आए हैं।

यह हैं मारे गए नक्सलियों के नाम

  1. राहुल पुनेम उर्फ लच्छू पुनेम (32) निवासी बासागुड़ा जिला बीजापुर
  2. कोक्सा (30) निवासी कमलापुरम जिला बीजापुर,
  3. तति ईंगी (25) निवासी जगरगुंडा जिला सुकमा,
  4. ताती छोटी (22) निवासी तोड्का जिला बीजापुर,
  5. बुदरी मुड़ामी (20) निवासी मुलेशकट्टा जिला नारायणपुर,
  6. मनीषा मेटामी(20) निवासी सोनपुर जिला नारायणपुर
लॉकडाउन हटाए जाने से होने वाली मौतों की जिम्मेदारी आप लेंगे? महाराष्ट्र सीएम उद्धव ठाकरे ने फैसले को बताया सही
एक्शन में साय सरकार : रायपुर से लेकर बीजापुर तक अफसरों पर कार्रवाई, मोवा फ्लाईओवर मामले में पांच अफसर सस्पेंड
मध्यप्रदेश में कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार, पीएम मोदी से मिलेंगे सीएम शिवराज
बाबा जंयती पर निगम कार्यालय में मद्य निषेध दिवस मनाया गया… नशा मुक्ति का लिया संकल्प
हाट-बाजार क्लीनिकों में 82 लाख लोगों का इलाज, 1749 हाट-बाजारों में नियमित पहुंच रही है स्वास्थ्य विभाग की टीम
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बलरामपुर में बन कर तैयार हुआ नवीन तहसील कार्यालय भवन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया का उद्घाटन
Next Article मनेन्द्रगढ़ में स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?