ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बलरामपुर में बन कर तैयार हुआ नवीन तहसील कार्यालय भवन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया का उद्घाटन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BalrampurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeatured

बलरामपुर में बन कर तैयार हुआ नवीन तहसील कार्यालय भवन, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया का उद्घाटन

By Mohan Rao
Published: July 20, 2025
Share
SHARE

कार्यालय परिसर में विधायक मद से शेड बनाने की घोषणा, 26 करोड़ के विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जाति, जनजाति विकास, पिछड़ा वर्ग कल्याण व अल्पसंख्यक विकास विभाग व कृषि मंत्री रामविचार नेताम एक दिवसीय प्रवास पर बलरामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्राम डौरा कोचली में पहुंचकर 71 लाख 12 हजार रुपये की लागत से बने नवीन तहसील कार्यालय भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने तहसील भवन के उद्घाटन के पश्चात भवन का अवलोकन भी किया। कृषि मंत्री श्री नेताम ने तहसील कार्यालय परिसर में विधायक मद से शेड बनाने की घोषणा भी की। इस दौरान उन्होंने लगभग 26 करोड़ की अधिक की राशि के 61 विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। जिसमें 12 करोड़ 72 लाख से अधिक की राशि के 59 कार्यों का भूमिपूजन जिसमे सीसी रोड निर्माण, पुलिया निर्माण एवं 13 करोड़ 74 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण जिसमे उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का निर्माण कार्य शामिल है।

कृषि मंत्री श्री नेताम ने इस अवसर पर कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में विभिन्न विकास कार्य हो रहे है। सरकार सभी के हितों के लिए कार्य कर रही है। नये तहसील भवन से आस-पास के लोगों को काफी सुविधा होगी ।भवन के निर्माण होने से राजस्व संबंधी दस्तावेजों का संधारण सही ढ़ंग से किया जाएगा। साथ ही राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी आएगी। इससे इस क्षेत्र के 48 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य कृषि विपणन बोर्ड के द्वारा विकासखण्ड बलरामपुर के अंतर्गत 12 करोड़ से अधिक की लागत से विभिन्न कार्य सम्पादित किये जायेंगे। उन्होंने सभी सबंधितों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने को कहा।

उन्होंने स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा करते हुए कहा कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आप सभी स्थानीय जनप्रनिधियों को अवगत करायें। उन्होंने स्वेच्छानुदान राशि के संबंध में भी क्षेत्रवासियों को अवगत कराया। कृषि मंत्री ने कहा कि क्षेत्र के किसानों को धान बेचने के पश्चात बलरामपुर बार-बार जाना पड़ता है, इसके लिए व्यवस्था को सरल बनाने के लिए सहकारी बैंक व समिति की सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास भी किया जाएगा। जिससे किसानों का समय और संसाधनों की बचत होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास के संबंध में भी जानकारी देते हुए कहा कि सभी पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से लाभान्वित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विद्युत समस्या के समाधान हेतु विद्युत सबस्टेशन का भी प्रयास किया जाएगा।

पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य कृष्णा गुप्ता ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज क्षेत्र के लोगों के लिए बहुत खुशी का दिन है। तहसील भवन के निर्माण से राजस्व संबंधी कार्यों में शीघ्रता आएग। उन्होंने कहा कि मंत्री श्री नेताम के मार्गदर्शन में जिले में निरंतर विकास कार्य हो रहे है। अनुविभागीय अधिकारी राजस्व आनंद राम नेताम ने कहा कि तहसील कार्यालय डौरा के नये भवन बन जाने से दस्तावेजों का संधारण अब उचित तरीके से होगा साथ ही कार्य में कुशलता और शीघ्रता आएगी, जल्द ही लोक सेवा केन्द्र की सुविधा भी प्रदान की जाएगी। जिससे लोगों के आय, जाति, निवास, भूमि संबंधी दस्तावेज बनाए जाएंगे और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

वनभूमि में अतिक्रमण पर आरोपी के खिलाफ हुई कड़ी कार्रवाई
सीतापुर में भालू घुसा, ग्रामीणों को किया घायल… सूचना मिलने पर मंत्री अमरजीत भगत ने लिया संज्ञान… तत्काल भेजा बचाव दल
अमित शाह ने सुनी शहीदों व नक्सल पीड़ित परिवारों की समस्या, बोले- नक्सलवाद का करेंगे खात्मा
चार दिन बाद मिशन ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत, ये रहा पूरा शेड्यूल, जानें कब-कहां होंगे मैच
छत्तीसगढ़ में 56 लाख राशनकार्ड धारियों को निःशुल्क नमक का वितरण
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सिंचाई जलाशयों में 50 फीसद जलभराव, खारंग डेम और खपरी जलाशय हुए लबालब
Next Article अबूझमाड़ एनकाउंटर : शव-हथियारों का जखीरा लेकर लौटी फोर्स,  डीवीसीएम कमांडर राहुल पुनेम भी ढेर

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?