ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अबूझमाड़ के जंगलों में छह नक्सली ढेर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

Big news : सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, अबूझमाड़ के जंगलों में छह नक्सली ढेर

By Mohan Rao
Published: July 18, 2025
Share
नक्सली मुठभेड़
SHARE

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलों में शुक्रववार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। मुखबिर की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम सर्चिंग पर निकली और अबूझमाड़ क्षेत्र में फोर्स ने माओवादियों को घेर कर मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में नक्सलियों के शीर्ष कमांडर के ढेर हो गया है। अब तक मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव, एके-47/एसएलआर राइफलें, अन्य हथियार, विस्फोटक सामग्री और रोजमर्रा की चीजें बरामद की गई हैं। मारे गए नक्सलियों की शिनाख्ती का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें इन दिनों बस्तर में ऑपरेशन मानसून चलाया जा रहा है। बारिश की कठिनाइयों से जूझते हुए जवान लगातार सर्चिंग पर निकल रहे हैं। इसी कड़ी में अबूझमाड़ क्षेत्र में माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीमों ने सर्चिंग अभियान शुरू किया था। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर लगातार मुठभेड़ जारी है। अब तक की सर्चिंग कार्रवाई में मुठभेड़ स्थल से छह माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। सभी के शव और हथियार बरामद कर लिए गए हैं। एनकाउंटर वाली जगह से एके-47 और एसएलआर जैसे ऑटोमैटिक हथियार भी बरामद हुए हैं। इसके साथ-साथ विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं भी मिली हैं।

सीएम साय बोले- नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प हुआ मजबूत
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा- ‘नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ में नक्सलियों के खिलाफ जारी सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई में अब तक 6 नक्सलियों के न्यूट्रलाइज होने की खबर मिली है। इस ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबल के सभी वीर जवानों को बधाई देता हूं और उनके अदम्य साहस को नमन करता हूं। जवानों के पराक्रम से ‘नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़’ का हमारा संकल्प और भी मजबूत हुआ है। हम 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सल मुक्त कराने के संकल्प की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।’

15 यूनिवर्सिटी को राजभवन से निर्देश, सभी को लगाने होंगे कम से कम 100 पौधे
क्रिकेटर यशपाल शर्मा का हार्ट अटैक से निधन… खेल जगत में शोक की लहर
पठान: इतने करोड़ में बिके फिल्म के ओटीटी राइट्स! इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम…
कोरोना ब्रेकिंग: देश में संक्रमितों का आंकड़ा 15 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में सामने आए 48512 नए मामले
अपनी जाति छिपाना महिला सरपंच को पड़ गया भारी, जांच में खुल गई पोल, अब पद से हटाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ दृष्टिहीनता को रोकने के लिए वृहद स्तर पर किया जा रहा है कार्य, डेढ़ वर्षों में 1.80 लाख से अधिक सफल ऑपरेशन
Next Article छत्तीसगढ़ में जनविश्वास विधेयक पारित: अब मुकदमा नहीं, लगेगा जुर्माना… 8 अधिनियमों के 163 प्रावधानों में हुआ संशोधन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?