ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मर्डर केस इन्वेस्टिगेशन पर ऑनलाइन ट्रेनिंग, आईजी गर्ग ने ली क्लास… 90 से ज्यादा अफसर हुए शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

मर्डर केस इन्वेस्टिगेशन पर ऑनलाइन ट्रेनिंग, आईजी गर्ग ने ली क्लास… 90 से ज्यादा अफसर हुए शामिल

By Mohan Rao
Published: July 15, 2025
Share
आईजी गर्ग ने दिया ऑनलाइन प्रशिक्षण
SHARE

भिलाई। दुर्ग रेंज के आईजी रामगोपाल गर्ग द्वारा मर्डर केस इन्वेस्टिगेशन पर ऑनलाइन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण दुर्ग, बालोद, बेमेतरा जिलों क 90 से अधिक रेंज के अधिकारियों ने ऑनलाइन ट्रेनिंग ली। इस दौरान आईजी गर्ग ने अफसरों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराधियों को पकड़ने के साथ साथ दोष सिद्धि पर भी विवेचक ध्यान दें।

इस विशेष प्रशिक्षण का उद्देश्य विवेचकों को हत्या के प्रकरणों की जांच में दक्ष बनाना तथा घटनास्थल से लेकर न्यायालय में साक्ष्य प्रस्तुत करने तक की समग्र प्रक्रिया की जानकारी देना रहा। इस प्रशिक्षण सत्र में स्वयं आईजी गर्ग द्वारा PowerPoint प्रजेंटेशन (PPT) के माध्यम से विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया। प्रमुख बिंदुओं में निम्न विषयों पर गहराई से जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण में दुर्ग रेंज के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू एवं पुलिस अधीक्षक बालोद योगेश पटेल रेंज के राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारियों सहित 90 से अधिक विवेचक ऑनलाइन माध्यम से सम्मिलित हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य था कि विवेचक मर्डर केस की हर कड़ी को वैज्ञानिक, संवेदनशील और वैधानिक ढंग से समझ सकें ताकि न्यायिक प्रक्रिया में मजबूत साक्ष्य के आधार पर अपराधियों को सजा दिलाई जा सके। पुलिस महानिरीक्षक महोदय ने प्रशिक्षण के अंत में सभी अधिकारियों से अपील की कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को अपने दैनिक कार्य में लागू करें तथा गंभीर अपराधों की विवेचना को और अधिक प्रभावी बनाएं।

विवेचना के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

  • सूचना प्राप्ति के पश्चात त्वरित कार्यवाही एवं घटनास्थल पर रवाना होने की प्रक्रिया
  • घटनास्थल निरीक्षण के दौरान महत्वपूर्ण सावधानियाँ एवं तकनीकी बिंदु
  • भौतिक, वैज्ञानिक एवं डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित करने की विधियाँ
  • पंचनामा एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया और उससे जुड़ी संवेदनशीलता
  • आरोपी की पहचान, तलाश एवं गिरफ्तारी के बाद की वैधानिक प्रक्रिया
  • साक्ष्य प्रस्तुति, केस डायरी एवं चार्जशीट के दस्तावेजीकरण की रणनीति

Big news : नक्सलियों से मुठभेड़ में जवानों ने पांच लाख की इनामी महिला नक्सली को मार गिराया… भारी मात्रा में हथियार बरामद
नेशनल पोलो चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ की तिहरी  सफलता, तीनों वर्गों में बनी नेशनल चैंपियन
तालाब में डूबने से 9वीं के छात्र की मौत, तैर कर पार कर रहा था तालाब, थकने से बीच में ही डूबा
गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू की अनुशंसा पर दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 22 कार्यों के लिए दो करोड़ 25 लाख रुपए स्वीकृत
Manipur Violence : उपद्रवियों ने केन्द्रीय मंत्री के घर को बनाया निशाना, लगा दी आग… केन्द्रीय मंत्री बोले- अमानवीय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय ने Axiom-4 मिशन की ऐतिहासिक सफलता पर ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी बधाई, बोले- देश के लिए गौरव का क्षण
Next Article बिरहोरडेरा जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर; एक कोबरा जवान घायल

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?