ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में पार्थिव शिवलिंग की स्थापना के साथ शुरू हुई शिवमहापुराण कथा का भूमिपूजन, सीएम मैडम हुई शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में पार्थिव शिवलिंग की स्थापना के साथ शुरू हुई शिवमहापुराण कथा का भूमिपूजन, सीएम मैडम हुई शामिल

By Mohan Rao Published July 14, 2025
Share
SHARE

मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं मुख्यमंत्री की धर्म पत्नी कौशिल्या साय, श्रद्धा-भक्ति से सराबोर हुआ आयोजन स्थल

भिलाई। श्रावण मास के प्रथम सोमवार को जयंती स्टेडियम की पुण्य भूमि पर शिव महापुराण कथा के पूर्व पार्थिव शिवलिंग की स्थापना और रूद्र महाभिषेक के साथ इस पुण्य आयोजन का भव्य शुभारंभ हुआ। भक्ति और श्रद्धा की भावनाओं से सराबोर वातावरण में करीब ढाई घंटे तक वैदिक मंत्रों की गूंज के साथ पूजा-अर्चना की गई। आदि योगी के दिव्य स्वरूप में स्थापित भगवान भोलेनाथ की उपासना के साथ भगवान गणेश और नवग्रहों की भी विधिवत पूजा कर भूमिपूजन कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

इस दिव्य अनुष्ठान में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी कौशिल्या साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर भूमि पूजन किया और फिर कथा स्थल पर विधिवत डोम शेड उठवाया गया। इसके पश्चात उन्होंने शिवमहापुराण कथा कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। श्रीमती साय ने कथा आयोजक, बोल बम सेवा समिति के संस्थापक दया सिंह और उनकी टीम के साथ बैठक कर आयोजन की रूपरेखा की जानकारी ली।

उन्होंने इस भव्य आयोजन के लिए अपनी शुभकामनाएं दी और कहा कि “भिलाई की पुण्य भूमि पर श्रावण मास में शिव महापुराण कथा का आयोजन समस्त नगरवासियों के लिए एक सौभाग्य की बात है।” श्रीमती कौशिल्या साय द्वारा आयोजक श्री दया सिंह के कार्य की सराहना करते हुए जो शुभकामनाएं दी गईं, वह न केवल आयोजकों के लिए प्रेरणास्रोत है, बल्कि समस्त नगरवासियों को भक्ति और एकता के सूत्र में जोड़ने का संदेश भी है।

पूजा-अर्चना का पवित्र आयोजन आचार्य कान्हा महाराज के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ, जिसमें 21 विद्वान पंडितों द्वारा रूद्राभिषेक एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का आवाहन किया गया। पार्थिव शिवलिंग पर महामृत्युंजय जाप के साथ अभिषेक कर पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया गया। अंत में महाप्रसाद अर्पण कर भक्तों में वितरण किया गया।

इस अवसर पर समाजसेवी नवीन केड़िया और उनकी धर्मपत्नी तुलिका केड़िया, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स महिला विंग अध्यक्ष सुमन कन्नौजे, महिला मोर्चा महामंत्री कंचन सिंह, बजरंग दल संयोजक रतन यादव, योग विशेषज्ञ डॉ. मानसी गुलाटी, सेवक राम साहू, भूपेंद्र यादव, प्रकाश देशलहरा, पुष्पेंद्र पारख, सुनील गोयल, दिलीप अग्रवाल समेत बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति की महिला विंग की सैकड़ों सदस्याएं व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao July 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नवा रायपुर में वेटलैण्ड पर वर्कशॉप, सीएम साय का आह्वान- वेटलैण्ड मित्र बनें, जैविक विरासत को बचाएं
Next Article ‘श्री रामलला दर्शन योजना’ के तहत फिर शुरू होगी विशेष ट्रेन, 15 जुलाई को सीएम साय दिखाएंगे हरी झंडी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?