ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में सेंधमारी, लाखों के गहने व नगदी पार… जांच में जुटी पुलिस

By Mohan Rao
Published: July 14, 2025
Share
जामुल के एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में चोरी
SHARE

भिलाई। जामुल स्थिति एसीसी कॉलोनी के आधा दर्जन घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। कॉलोनी के जिन आवासों में चोरी हुई है वे सभी छुट्टियों में गए हुए हैं। सोमवार को कॉलोनी में रहने वाले एक कर्मचारी जब अपने आवास पहुंचा तो उसे चोरी का पता चला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। एक ही कॉलोनी के 6 से 7 घरों में चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस एक्टिव हो गई। फिलहाल जामुल पुलिस जांच कर रही है।

बता दें एसीसी (अड़ाणी) कंपनी से लगी हुई एसीसी कॉलोनी है। यहां नियमित कर्मचारियों को कंपनी द्वारा आवास उपलब्ध कराया जाता है। दीगर राज्यों से यहां कर्मचारी नियुक्त हैं। छुट्टियों में कर्मचारी अपने गृहग्राम जाते हैं। सोमवार को जामुल पुलिस को सूचना मिली कि एसीसी कॉलोनी के 6 से 7 घरों में चोरी हो गई है। सूचना के बाद जामुल पुलिस के साथ सीएसपी छावनी हरेश पटेल भी पहुंचे। फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड भी पहुंची। पुलिस ने पहुंचते ही जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इन आवासों से लाखों के जेवर व नगदी चोरी हुई है।

छावनी सीएसपी हरेश पाटिल ने बताया कि एसीसी कॉलोनी के ऐसे घरों में चोरी हुई है जिसमें रहने वाले बाहर छुट्टियों में गए हुए हैं। सोमवार की सुबह यहां रहने वाले एक स्थानीय कर्मचारी अपने घर में चोरी की सूचना दी। इसके बाद ही पुलिस को पता चला कि यहां के आधा दर्जन आवासों में चोरी हो गई। इस मामले में हुई एक शिकायतकर्ता के आवास से 20 हजार नगदी व सोने चांदी क जेवर चोरी हुए हैं।

सीएसपी पाटिल ने बताया कि चोरी के तरीके से पता चलता है कि चोरों को पता था कि घर वाले नहीं है। प्रापर तरीके से रेकी कर चोरी की गई है। कॉलोनी के एंट्री व एग्जिट गेट पर ही सीसी टीवी कैमरे लगे हैं इसकी फुटेज भी जांची जा रहीहै। एसीसी कंपनी से शेष आवासों में रहने वालों की जानकारी जुटाकर चोरी का आंकलन किया जाएगा। फिलहाल जांच जारी है।

सुपेला शास्त्री अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर पहुंचे आयुक्त ऋतुराज रघुवंशी… लगवाई कोरोना वैक्सीन
CG Politics: कांकेर लोकसभा : अपराजेय भाजपा बनी कांग्रेस का सिरदर्द, एससी आरक्षित सीट में 1998 के बाद से कांग्रेस को जीत की तलाश
कोरोना की तबाही के बीच उद्धव सरकार का ऐलान, महाराष्ट्र की जनता को मुफ्त में लगेगी वैक्सीन
राज्यपाल डेका ने ब्रेल पुस्तक और ऑडियो बुक्स का किया विमोचन
शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला परसोदा में अंडा के स्थान पर चिकि वितरित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सुकमा में झींगा पालन का बढ़ा क्रेज, पांच ग्राम पंचायतों के 40 तालाबों का चयन
Next Article मूर्तिकार अंकुश ने बनाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की प्रतिमा, स्मृति नगर के बाल उद्यान में होगी स्थापित

Ro.-13624/52

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?