ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG News : जांजगीर-चांपा में चार मासूम डूबे, स्कूल से लौटकर तालाब गए थे नहाने… सभी की मौत
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

CG News : जांजगीर-चांपा में चार मासूम डूबे, स्कूल से लौटकर तालाब गए थे नहाने… सभी की मौत

By Mohan Rao Published July 13, 2025
Share
जांचगीर में डूबने से चार बच्चों की मौत
SHARE

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसे में चार मासूमों की मौत हो गई। स्कूल से लौटकर वे सभी तालाब में नहाने चले गए और डूबने से सभी की मौत हो गई।  हादसा शनिवार दोपहर की है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र के भैंसतरा गांव की है। मृत बच्चों की उम्र 5 से 8 साल के बीच बताई गई है। मृतकों में एक भाई-बहन की जोड़ी भी शामिल है।

मिली जानकारी के अनुसार पुष्पांजलि श्रीवास (8 वर्ष), उसका भाई तुषार (5 वर्ष), ख्याति केनवत (6 वर्ष) और अंबिका यादव (6 वर्ष), दोपहर करीब 12 बजे स्कूल से घर लौटे थे। खाना खाने के बाद बाद सभी बच्चे खेलने के लिए घर से बाहर निकल गए। जब काफी देर तक बच्चे वापस नहीं लौटे, तो परिवारवालों को चिंता हुई और उन्होंने बच्चों की तलाश शुरू की।

तलाशी के दौरान परिजनों को गांव के एक तालाब के किनारे बच्चों के कपड़े नजर आए। आशंका होते ही उन्होंने गांववालों को बुलाया और बच्चों की तलाश शुरू की गई। कुछ ही देर बाद चारों बच्चों को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत बलौदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बलौदा पुलिस ने बताया कि मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। एक ही दिन चार-चार मासूमों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao July 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article तेलुगू सिनेमा के दिग्गज एक्टर कोटा श्रीनिवास राव का निधन, 83 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
Next Article मुख्यमंत्री साय से मिली मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ डॉ. अंजली पवार, उपलब्धि के लिए सीएम ने दी बधाई

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?